{"_id":"696fee6abc251625e7033707","slug":"students-learn-the-intricacies-of-banking-and-investment-ambala-news-c-36-1-amb1001-156757-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विद्यार्थियों ने बैंकिंग और निवेश की सीखीं बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विद्यार्थियों ने बैंकिंग और निवेश की सीखीं बारीकियां
विज्ञापन
बैंकिंग एवं वित्तीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के प्रबंधन विभाग द्वारा एक प्राइवेट कंपनी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। इस कार्यशाला में बीबीए, बीकॉम और एमबीए के विद्यार्थियों ने बैंकिंग और निवेश की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने वित्तीय बाजारों की कार्यप्रणाली और करियर की संभावनाओं पर जानकारी दी गई। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. गुरुदेव सिंह ने प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर मेधा फाउंडेशन के रजत के विशेष सहयोग की सराहना की गई। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।