{"_id":"626999077d527044a368e2c0","slug":"students-gave-english-test-ambala-news-knl1063530184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। कोरोना काल के बाद हुई ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थी उत्साहित के साथ काफी चिंतित नजर आए। दरअसल, कोरोना काल के कारण बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई थी। ऐसे में विद्यार्थियों के मन काफी डर था, परंतु परीक्षा केंद्र में बैठकर प्रश्नपत्र देखने के बाद उनका डर गायब हो गया।
परीक्षा समाप्त कर केंद्र से बाहर लौटे विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र उनके सिलेबस के अंदर से ही आया था। इस कारण उन्हें परीक्षा ज्यादा कठिन नहीं लगी। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से उनकी तैयारी हुई थी, उनकी परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। अब उन्हें उम्मीद है कि उनके सभी पेपर अच्छे जाएंगे और वह अच्छे नंबरों से पास होकर अगली कक्षा में प्रवेश करेंगे। वहीं बारहवीं कक्षा के मुख्य विषय की परीक्षा में अभी समय है जो दो मई से शुरू होगी।
हमारी परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी, पेपर बहुत ही अच्छा गया है। उम्मीद है कि परिणाम भी उसी हिसाब का आए। अभी पहला पेपर हुआ है, अब बाकी विषयों की तैयारी में जुट जाएंगे। -हिमांशी।
विज्ञापन
परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी कर रहे हैं। अंग्रेजी विषय का पेपर अच्छा गया है। हमारी ओर से पूर प्रयास किया जा रहा है। शुरुआत में तो लग रहा था कि पता नहीं परीक्षा कैसी होगी, परंतु बाद में परीक्षा ठीक हो गई। -तान्या
परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई के कारण शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई थी, परंतु बाद में जब कक्षाएं लगनी शुरू हुई तो स्थिति ठीक हो गई। हमारा पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। -गरिमा।
पेपर आसान आया था। अब उम्मीद है कि बाकी पेपर भी अच्छे हो जाएं और हम अगली कक्षा में प्रवेश कर लें। कोरोना काल के कारण दो साल से परीक्षाएं ऑनलाइन ही हुई थी, इस बार ऑफलाइन हो रही है। -नविता