फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students forced to hang on buses

बसों पर लटक कर जाने को मजबूर हुए परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students forced to hang on buses
अंबाला सिटी। एफसीआई के चौकीदार पद के लिए परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वहीं, परीक्षा के बाद बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन न होने के कारण युवाओं को बसों की छतों पर चढ़कर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ट्विनसिटी में कई केंद्र बनाए गए थे। जहां दो शिफ्टों में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व छात्रों की पूरी जांच की गई। साथ ही दस्तावेज भी जांचे गए। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह की परीक्षा के लिए अल सुबह ही परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे ही परीक्षा केंद्र खुले तो सभी परीक्षा केंद्रों में पहुंचे और परीक्षा दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, परीक्षा खत्म होने के दौरान यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। हालात यह थे कि चौक चौराहों पर काफी समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसे संभाल पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग रखने की नहीं थी जगह
परीक्षा केंद्रों पर बैग रखने तक की जगह नहीं थी। इस कारण दूर के क्षेत्रों से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, परीक्षार्थियों को मजबूरी में आसपास की दुकानों पर रुपये खर्च कर बैग रखने पड़े। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के पास बैग रखने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि दूर के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed