{"_id":"62c1f49369b4da53c44f8756","slug":"students-forced-to-hang-on-buses-ambala-news-knl1134785184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों पर लटक कर जाने को मजबूर हुए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों पर लटक कर जाने को मजबूर हुए परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। एफसीआई के चौकीदार पद के लिए परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वहीं, परीक्षा के बाद बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन न होने के कारण युवाओं को बसों की छतों पर चढ़कर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
परीक्षा के लिए ट्विनसिटी में कई केंद्र बनाए गए थे। जहां दो शिफ्टों में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व छात्रों की पूरी जांच की गई। साथ ही दस्तावेज भी जांचे गए। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह की परीक्षा के लिए अल सुबह ही परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे ही परीक्षा केंद्र खुले तो सभी परीक्षा केंद्रों में पहुंचे और परीक्षा दी।
दूसरी ओर, परीक्षा खत्म होने के दौरान यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। हालात यह थे कि चौक चौराहों पर काफी समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसे संभाल पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
बैग रखने की नहीं थी जगह
परीक्षा केंद्रों पर बैग रखने तक की जगह नहीं थी। इस कारण दूर के क्षेत्रों से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, परीक्षार्थियों को मजबूरी में आसपास की दुकानों पर रुपये खर्च कर बैग रखने पड़े। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के पास बैग रखने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि दूर के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।