{"_id":"67ec3ad3d2af99dd8d0c39ba","slug":"students-faces-lit-up-at-the-entrance-ceremony-ambala-news-c-36-1-amb1002-140084-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रवेश उत्सव में खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रवेश उत्सव में खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव में विद्यार्थी उत्साह में दिखे। सबसे पहले सभी राजकीय स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके बाद विद्यार्थियों का फूलमालाएं डालकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।
कई स्कूलों में कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर भी सम्मानित किया। राजकीय स्कूलों ने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए योजना तैयार कर ली है। अब योजना के अनुरूप विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का कार्य शुरू होगा। शिक्षक घर-घर जाकर भी विद्यार्थियों को दाखिल करने के लिए सर्वे करेंगे। कई राजकीय स्कूल ऐसे भी है, जहां निजी विद्यालयों से आकर भी विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं।
बच्चे नई कक्षा में होंगे स्थानांतरित
जिन जगहों पर पांचवीं कक्षा तक ही विद्यालय हैं, वहां के शिक्षक 3 अप्रैल को पास के राजकीय स्कूल में कक्षा छठी में विद्यार्थियों को लेकर जाएंगे। साथ ही उनका दाखिला करवाकर आएंगे। इसके साथ ही जिन जगहों पर एक ही प्रांगण में दसवीं या बारहवीं तक स्कूल चल रहे हैं, वहां दो अप्रैल को ही एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्थानांतरित किया जाएगा। स्कूलों में 30 मई तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
प्रदेशभर में चलेगा नामांकन अभियान : छाबड़ा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को फूलमाला डालकर व तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। अंबाला खंड टू में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। पिछले वर्ष भी संख्या बढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया था। इस बार भी प्रदेशभर में अभियान चलाकर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उनको सरकार से उम्मीद है कि राजकीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
वर्जन
राजकीय स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का अगली कक्षा में एक अप्रैल को ही नामांकन किया गया। जिन पांचवीं पास विद्यार्थियों के गांव में उच्च विद्यालय प्राथमिक स्कूल नहीं है। उस मामले में प्राथमिक स्कूल मुखिया दो अप्रैल को ही पास के नए उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों का दाखिला करवाकर आएंगे।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।