{"_id":"601861bd8ebc3e31f54c8e12","slug":"student-stabbed-colleagues-caught-by-accused-ambala-news-knl596112185","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को मारा चाकू, साथियों ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को मारा चाकू, साथियों ने दबोचा आरोपी
विज्ञापन
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर करीब आधा दर्जन युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र ग्वालमंडी निवासी साहिल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र ने अन्य दोस्तों के संग मिलकर चाकू से हमला करने वाले युवक को मौके पर ही दबोच लिया, लेकिन बाकी हमलावर मौके से फरार हो गए। शिक्षकों और छात्रों ने हमलावर को पुलिस को सौंप दिया। इस बीच बीचबचाव करने आए तीन छात्र साहिल, सोहबित व कृष्णा को भी चोटें आईं। आनन-फानन में चाकू लगने पर घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन था। पुलिस ने मौके से दबोचे हमलावर से पूछताछ कर अन्य युवकों की भी तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना था कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया। सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ प्रिंसिपल संग अस्पताल में घायल छात्र का हालचाल पूछने के लिए पहुंचे।
स्कूल के बाहर कैमरे लगे है यहां से चले जाओ, इतना बोलते ही मारा चाकू
घायल छात्र साहिल का कहना था कि हमलावर किसी अन्य छात्र को मारने के लिए स्कूल के बाहर जमा हुए थे। जैसे ही वह बाहर पहुंचा तो उसने महज युवकों को इतना कहा कि स्कूल के बाहर कैमरे लगे हुए हैं इसलिए यहां से चले जाओ। इतने में हमलावरों ने उसे ही पकड़कर एक युवक ने पेट पर चाकू मार दिया। गनीमत यह रही कि चाकू ज्यादा अंदर नहीं घुसा। डॉक्टर का कहना था कि चाकू से गहरा घाव नहीं हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
हमलावर घायल छात्र साहिल के मामा का लड़का है। दोनों में आपसी रिश्तेदारी होने के कारण अभी मामला विचाराधीन है। मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा।
-विजय, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट