{"_id":"8c796879fb6a1eb128a7a1289599566e","slug":"student-slapped-observer-caught-copying","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करते पकड़े जाने पर ऑब्जर्वर को थप्पड़ मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करते पकड़े जाने पर ऑब्जर्वर को थप्पड़ मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 24 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। गांव नौल्था स्थित इंजीनियरिंग कालेज में नकल करते पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी ने परीक्षा में ड्यूटी देने आए ऑब्जर्वर को थप्पड़ जड़ दिया। ऑब्जर्वर का सिविल अस्पताल पानीपत में इलाज करवाया गया। इस संबंध में इसराना थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
सोमवार को कालेज में बीटेक की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से परीक्षा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के लिए सुमेर सिंह पंहुचे थे। उन्होंने छात्रों की जांच शुरू की। इसी बीच एक छात्र ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनके मुंह पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। ऑबजर्वर सुमेर सिंह के होठों पर चोट आई है।
आरोपी छात्र पानीपत निवासी ब्रज किशोर बीटेक के चौथे सेमेस्टर के रिअपीयर की मैथ की परीक्षा देने आया था। सुमेर सिंह ने पानीपत सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर इसराना थाना में छात्र के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, कॉलेज में ऑब्जर्वर से मारपीट के मामले में प्रबंधन ने पल्ला झाड़ लिया है। कॉलेज के वाइस चेयरमैन अंकुश बंसल का कहना है कि छात्र 2012 में कॉलेज छोड़ कर जा चुका है। वह अपनी रिअपीयर की परीक्षा देने आया था, इसलिए अब वह हमारे कॉलेज का छात्र नहीं है। इस मामले में हम कुछ नही कह सकते। यह छात्र और ऑब्जर्वर के बीच का मामला है।