{"_id":"60579b908ebc3ef1095d207f","slug":"student-rape-case-ambala-ambala-news-knl64892699","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ाने वाले ने 10वीं कक्षा की छात्रा से बनाए संबंध, दो माह की हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ाने वाले ने 10वीं कक्षा की छात्रा से बनाए संबंध, दो माह की हुई गर्भवती
विज्ञापन
14 साल की नाबालिग छात्रा से ट्यूशन पढ़ाने वाले प्रिंस ने दुष्कर्म किया। आरोपी कई बार पीड़िता के साथ संबंध बना चुका था। इसी कारण वह दो माह की गर्भवती हो गई। लगातार पेट दर्द रहने के बाद जब परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो तब पूरे मामला का खुलासा हुआ।
पूछताछ में नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी दी। प्रिंस का नाम सामने आया तो पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पीड़िता की काउंसलिंग भी कराई, जिसमें वह आरोप पर टिकी रही। इसके बाद नाबालिग को नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया। शनिवार देर रात की घटना में आरोपी को पुलिस ने घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल और कोरोना टेस्ट के बाद रविवार कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
पोक्सो एक्ट के केस में नाबालिग गर्भवती पाई गई। मेडिकल के दौरान उसका डीएनए टेस्ट भी कराया गया है। देखभाल के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वास्तविकता जानने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
- देवेंद्र कौर, महिला थाना प्रभारी।