फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Student dies after car goes out of control and enters field

Ambala News: अनियंत्रित कार खेत में घुसी, छात्र की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Student dies after car goes out of control and enters field
मृतक जसप्रीत सिंह। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई जिससे कार में सवार मूल रूप से थंबड़ गांव निवासी जसप्रीत की मौत हो गई।
मृतक के पिता सुखविन्द्र सिंह चोपड़ा ने बताया कि उनके दो बेटे हैं जिनमें बड़ा बेटा परमप्रीत सिंह बराड़ा मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान करता है जबकि छोटा बेटा जसप्रीत सिंह जीएनआई कॉलेज हेमामाजरा में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि जसप्रीत के साथ थंबड़ गांव के कुुछ दोस्त भी कॉलेज जाते हैं। बुधवार सुबह उसके साथियों की शायद बाइक खराब हो गई, जिस कारण वह उन्हें लेने के लिए कार से थंबड़ जा रहा था। सीवनमाजरा चौक से होते हुए जब वह थंबड़ गांव के पास पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई और कटे पेड़ की जड़ से कार टकराकर रुक गई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और जसप्रीत बुरी तरह घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे कार से निकाला और परिजनों को सूचना दी। उसे एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बराड़ा थाना प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जसप्रीत की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक जसप्रीत सिंह। फाइल फोटो

मृतक जसप्रीत सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed