प्रिंसिपल के पीटने से छात्र की हालत बिगड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा कथित रूप से पिटाई करने पर छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सीएचसी मुलाना लाया गया, जहां से उसे अंबाला सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों का आरोप है कि विद्यार्थी ने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में काम करवाने से इनकार किया था, जिसके कारण उसकी पिटाई की गई। इस मामले में प्रिंसिपल ने आरोपों को नाकारा है, जबकि पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।
ब्रहामण माजरा का रहने वाला यह छात्र क्षेत्र के एक निजी स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में फर्श डाला जा रहा है, जिस पर प्रिंसिपल ने छात्र को इस में काम करने को कहा। परिजनों का कहना है कि जब छात्र ने निर्माण कार्य में काम करवाने से मना कर दिया, तो कथित रूप से बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसी पिटाई के कारण छात्र जमीन पर गिर गया। छात्र की हालत की जानकारी जब परिजनों को लगी, तो वे तुरंत स्कूल पहुंचे छात्र को मुलाना सीएचसी में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया और उसे अंबाला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में छात्र से बातचीत की जाएगी, जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल ने परिजनों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उक्त छात्र ने स्कूल की छात्रा से दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद यह सारा विवाद हुआ है। उन्होंने छात्र को पीटने के आरोपों को निराधार बताया है।