{"_id":"660f0b727d9ce71cae0cebe4","slug":"strength-lies-in-the-man-not-in-any-position-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-120998-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकत आदमी में होती, किसी पद में नहीं : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकत आदमी में होती, किसी पद में नहीं : विज
Fri, 05 Apr 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ताकत आदमी में होती है, किसी पद में नहीं। यह बात वीरवार को पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। विज वीरवार शाम को अंबाला छावनी के फरूखा खालसा स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के छह अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री पद छोड़ा है। वह मंत्री, विधायक या विपक्ष में रहे, मगर वह राजनीति में रहे और आज भी कोई हमारे काम रोक सके, यह किसी में हिम्मत नहीं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि हमारे विकास कार्यों को पूरी रफ्तार से चलाया जाए और किसी ने कोई अड़चन डालने का प्रयास किया तो पुरजोर विरोध किया जाएगा क्योंकि उनकी गाड़ी में दरी हमेशा रहती है।
पूर्व मंत्री विज कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अंबाला छावनी में 25 सदस्यीय चुनाव समिति बनाई जाएगी और जो समिति तय करेगी, उसके अनुसार कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का अनन्य भक्त हूं। अब दोबारा लोकसभा चुनाव आ रहे हैं और यह चुनाव हिंदुस्तान की तकदीर बनाने के लिए चुनाव हो रहा है। हरियाणा में 25 मई को चुनाव होगा।