फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Streets in Naya Basti are broken, corporation stopped the work which had started

Ambala News: नई बस्ती में गलियां टूटी, शुरू काम भी निगम ने रोके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Streets in Naya Basti are broken, corporation stopped the work which had started
शहर के वार्ड-10 में जानकारी देता व्य​क्ति रविंद्र कुमार। संवाद
अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्ड-10 में सबसे बड़ी समस्या बरसाती पानी की निकासी की है। यहां बरसात के दिनों में तो चार से पांच फुट तक जलभराव हो जाता है, लेकिन अभी भी बिना बारिश के कई गलियों में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर जमा हो रहा है। यही नहीं नई बस्ती में भी निगम की ओर से कार्य शुरू करवाया गया था, वह कार्य शुरू करवाने के बाद भी रुकवा दिया गया है। वार्ड में गंदगी की भी समस्या है। मेनहोल खुले पड़े हैं और कई जगह पर गहरा नाला भी खुला पड़ा है। वार्ड में 13 हजार 679 की आबादी है।
विज्ञापन


फोटो--30

पहला मामला
व्यक्ति जीत राम ने बताया कि रेलवे रोड से नदी मोहल्ला की सड़क के कोने पर डंपिंग जोन बना दिया गया है। यहां रोजाना लोग कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी होती है। रेलवे रोड की सड़क के हालात भी खराब हैं। इस सड़क में गहरे गड्ढे बने हैं, पहले सड़क पर पैच भी लगाए गए थे। अभी सड़क पर ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। रविदास माजरी में भी नालियों की सफाई नहीं होती।
विज्ञापन


-------
फोटो--27

दूसरा मामला
दुकानदार राजू ने बताया कि उनकी दुकान के सामने निगम ने पानी की निकासी करवाने के लिए तीन से चार बड़े पंप लगा रखे हैं। जब यह चलते हैं तो दिनभर कार्य करना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर गंदगी की भरमार है। बेसहारा गोवंश दिनभर घूमते रहते हैं और आवारा कुत्तों की भी परेशानी हैं। इस क्षेत्र में बरसाती पानी की सबसे ज्यादा मार होती है। निगम की ओर से अभी तक इसकी स्थानीय समाधान के लिए कार्य नहीं किया गया। अब मेयर चुनाव होने हैं। चुनाव के बाद निगम को इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
फोटो-- 26

तीसरा मामला
व्यक्ति रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रेम मंदिर से लेकर रेलवे रोड तक कई जगहों पर मैनहोल खुले पड़े हैं। बीच-बीच में नाला भी खुला पड़ा है। इससे कोई भी हादसा हो सकता है। निगम कर्मचारियों को इन मैनहोल को सफाई के बाद बंद करना चाहिए। नदी मोहल्ला में नालियों का पानी ओवरफ्लो होने से गलियों में जमा हो जाता है। नालों की सफाई नहीं होती। कूड़े का ढेर लगने से बेसहारा गोवंश मुंह मारते रहते हैं। वाहन चालकों को आवाजाही में लोगों को दिक्कत आती है।

---------
कुल जनसंख्या- 13 हजार 679

सामान्य वर्ग-7 हजार 820

बीसी- 2091

एससी- 3768

बीसी- 15.29 फीसदी

एससी- 27.55 फीसदी

-----------
वार्ड में शुरू होने के बाद भी कार्य रुकवा दिए गए, सफाई कर्मचारी भी कम

वार्ड-10 पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि नई बस्ती के क्षेत्र में नालियों को ऊपर उठाना और नालियों में पाइपलाइन डालने को लेकर वर्कऑर्डर हुए थे। पहले तो इन कार्यों को निगम अधिकारियों ने शुरू करवा दिया, बाद में इन कार्य को रुकवा दिया गया। अब तक इन कार्यों को शुरू नहीं किया गया। वार्ड में कई कार्य पहले हो चुके हैं, जबकि कई कार्यों को मेयर चुनाव के बाद करवाया जाना हैं। वार्ड में सड़कें, नालियों में पाइपलाइन डालने व मरम्मत के कार्य अभी होने हैं। निगम की ओर से वार्ड में सफाई कर्मचारी भी पूरे नहीं दिए गए।

शहर के वार्ड-10 में जानकारी देता व्यक्ति रविंद्र कुमार। संवाद

शहर के वार्ड-10 में जानकारी देता व्यक्ति रविंद्र कुमार। संवाद

शहर के वार्ड-10 में जानकारी देता व्यक्ति रविंद्र कुमार। संवाद

शहर के वार्ड-10 में जानकारी देता व्यक्ति रविंद्र कुमार। संवाद

शहर के वार्ड-10 में जानकारी देता व्यक्ति रविंद्र कुमार। संवाद

शहर के वार्ड-10 में जानकारी देता व्यक्ति रविंद्र कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed