फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Street vendors shouted slogans for space

Ambala News: जगह के लिए रेहड़ी फड़ी संचालकों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Street vendors shouted slogans for space
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी बस स्टैंड के बाहर बीते करीब डेढ़ महीने से रेहड़ी फड़ी संचालक अपने रोजगार के लिए निगम प्रशासन से जगह की मांग कर रहे हैं, जिसके तहत वीरवार को भी रेहड़ी फड़ी संचालकों ने धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए अंबाला जिला प्रशासन व सिटी विधायक असीम गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन के प्रधान रामदास व जेजेपी नेता विवेक ललाना ने बताया कि बीते दो दिनों पहले निगम प्रशासन को रेहड़ी फड़ी संचालकों के मामले में प्रोसीडिंग को आगे बढ़ाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था। वह समय शुक्रवार को सुबह 11 बजे खत्म हो जाएगा। यदि निगम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रोसीडिंग की एक कापी उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई, तो वह नगरनिगम आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रोसीडिंग में रेहड़ी फडिय़ां नाले के ऊपर लगाने का प्रावधान है, लेकिन किसी व्यक्ति विशेष के इशारे पर उस प्रोसीडिंग को रोका गया था। जिसको लेकर पिछले काफी लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी, मगर नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था, वहीं रेहड़ी फड़ी संचालकों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक निगम प्रशासन की ओर से उन्हें इस मामले में संतुष्ट नहीं किया गया, तो नगरनिगम आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed