{"_id":"6653ce34633ea49c4d090676","slug":"street-drivers-throwing-dirt-in-the-bus-stand-premises-ambala-news-c-36-1-sknl1003-123663-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस स्टैंड परिसर में गंदगी फेंक रहे रहेड़ी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस स्टैंड परिसर में गंदगी फेंक रहे रहेड़ी चालक
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में रहेड़ी संचालकों द्वारा फेंकी गई गंदगी में मुंह मारते बेसहारा ग
अंबाला। छावनी बस स्टैंड परिसर में पिछले कई दिनों से रेहड़ी चालकों की ओर से गंदगी फेंकी जा रही है। इस कारण परिसर में गंदगी का ढेर है। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार यात्री अपने चेहरे पर कपड़ा लपेटकर गुजरते हैं। इस गंदगी की ओर बस स्टैंड पर मौजूद सफाई कर्मी और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अंबाला छावनी का बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डा है। इस बस स्टैंड से रोजाना पांच सौ बसें होकर गुजरती हैं और हजारों यात्रियों को आवागमन होता है।
बस स्टैंड के बाहर गेट नंबर एक, गेट नंबर दो व गेट नंबर के पास रेहड़ी संचालकों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसमें छोले भटूरे, कढ़ी चावल, खाना व अन्य प्रकार की दर्जनों रेहड़ियां लग रही हैं। छावनी बस स्टैंड के गेट नंबर एक के पास मौजूद रेहड़ी संचालक रोजाना बस स्टैंड परिसर में गंदगी फेंकते हैं। जिसके कारण अब वहां पर गंदगी का ढेर लग चुका है। इसके अलावा बस स्टैंड पर करीब आधा दर्जन सफाई कर्मचारी है जोकि बस स्टैंड पर नियमित सफाई करते रहते हैं लेकिन यह कर्मचारी इस गंदगी पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
फोटो: 38
परिसर में पसरी गंदगी
टीका राम ने बताया कि उसे कैथल जाना है। छावनी बस अड्डे पर आया तो देखा कि बस अड्डा परिसर में गंदगी पसरी हुई है। ऐसे में गुजरना तक मुश्किल हो गया।
फोटो: 40
बदबू का आलम
कर्मबीर ने बताया कि उसका भाई चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करता है। वह अपने भाई को बस स्टैंड पर छोड़ने आया तो देखा कि गंदगी से बदबू उठ रही है।
फोटो: 41
रेहड़ी चालक फेंक रहे गंदगी
टेकचंद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पटियाला जा रहा है। बस स्टैंड में ग्रिल के पास रेहड़ी लगी हुई है ओर वहां से एक व्यक्ति बस अड्डे में गंदगी फेंक रहा है। अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेते हुए रोक लगानी चाहिए।
वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है, सोमवार को रेहड़ी संचालकों को समझाया जाएगा। अगर वह नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अजीत सिंह, अड्डा इंचार्ज, बस अड्डा, अंबाला छावनी-