{"_id":"6981063b5d3d6c58e70080dd","slug":"street-dispute-leads-to-clash-fir-lodged-against-12-people-ambala-news-c-36-1-amb1002-157560-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गली विवाद बना संघर्ष का कारण, 12 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गली विवाद बना संघर्ष का कारण, 12 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम साक्ष्य जुटाते हुए। संवाद
- फोटो : भूपेंद्र कुमार सिंह।
- कलावटी गांव में फायंरिग के दौरान छर्रे लगने से दो बच्चे हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। कलालटी गांव में रविवार की शाम पुरानी कहासुनी के बाद कारों में सवार हमलावरों ने एक घर के सामने फायरिंग कर दी। इस हमले में तेजस (10) और दुष्यंत (13) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके शरीर में गोलियों के छर्रे लगे हैं। दोनों बच्चों को तत्काल अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बयान देने के लिए अयोग्य घोषित किया है। झगड़े का कारण गली का विवाद बताया जा रहा है।
वहीं वारदात के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बच्चों की हालत को देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित युधिष्ठर की तहरीर पर धर्मसिंह उर्फ मिन्नी, राजू, बिंद्र, बलबीर, अमन सैनी सहित 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, धमकाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलालटी चौंकी इंचार्ज विश्वबंधू ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश की जा रही है।
पीड़ित युधिष्ठर पाल निवासी ठाकुरपुरा कलालटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा अभिषेक शाम करीब 5 बजे अपनी थार गाड़ी से सामान लेने गया था। लौटते समय सतसाहिब आश्रम वाली गली में धर्म सिंह उर्फ मिन्नी से गाड़ी निकालने को लेकर बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इसी रंजिश को लेकर शाम करीब 7:15 बजे चार कारों में सवार हमलावरों ने उनके घर के सामने पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
शिकायत के अनुसार हमलावरों में अमन सैनी सहित कई युवक शामिल थे। गोलियां उस समय चलीं जब गली में बच्चे कुत्तों के पिल्लों को दूध व रोटी खिला रहे थे। फायरिंग के दौरान एक कार चालक ने नितिन को कुचलने की भी कोशिश की, जो उछलकर नाले की ओर गिर गया। शिकायतकर्ता युधिष्ठर पाल को भी टक्कर मारने की कोशिश में हाथ में चोट आई। हमलावर फायरिंग के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम व फिंगरप्रिंट टीम ने साक्ष्य जुटाए है।