फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Story of Jyotirlinga narrated in Shiva Mahapuran week

शिव महापुराण सप्ताह में सुनाई ज्योतिर्लिंग की कथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Story of Jyotirlinga narrated in Shiva Mahapuran week
अंबाला सिटी। श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम नगर खेड़ा मोती नगर में द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव महापुराण सप्ताह अमर कथा के पांचवें दिन की शुरूआत पंडित रविंद्र नाथ तिवारी ने मंत्रोच्चारण से की। उसके उपरांत सभी भक्तों ने कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज को पुष्पमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद चैतन्य महाराज ने द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भगवान शिव भक्तों के कल्याणार्थ बारह जगहों पर ज्योतिर्लिंग रूप में प्रगट हुए। तीसरा ज्योतिर्लिंग छिप्रा नदी के तट अवन्तीकापुरी उज्जैन में महाकाल के रूप में विराजमान है। उज्जैन में वेदप्रिय नाम के शिवाराधक पंडित रहते थे।
विज्ञापन

वेदप्रिय के चार पुत्र थे। वे सभी भगवान शिव के अनन्य भक्त हुए। वे यज्ञ करते हुए शिवलिंग की पूजा करते थे। वहीं पास के जंगल में दूषण नाम का असुर रहता था। वह क्रोधित होकर उज्जैन में आया और नगर वासियों को परेशान करने लगा। जहां चारों ब्राह्मण शिवपूजन कर रहे थे, वहां पहुंचकर उसने शिव लिंग के ऊपर वज्र से प्रहार कर दिया। उसी समय भगवान शिव महाकाल बनकर प्रगट हुए और दूषण दैत्य का वध कर दिया। चारों शिवभक्त शिव जी की स्तुति करने लगे और ऋषि, मुनी, देवता पुष्प वर्षा कर भगवान से प्रार्थना कर बोले कि हे प्रभु भक्तों के कल्याणार्थ आप यहां विराजमान हो जाएं। भगवान प्रसन्न होकर वहीं महाकाल ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हो गए।
विज्ञापन

कैथल से आए कलाकारों ने शिव-पार्वती जी की सुंदर झांकियां निकाली। झांकियां संजय कुमार के निवास स्थान से प्रारंभ की गई। शिव भक्त ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी व नाचते गाते हर-हर महादेव का जयघोष लगाते हुए कथा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान शिव बने विकाश कुुमार चीका ने तांडव नृत्य प्रस्तुत किया जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed