{"_id":"667a1e1da8460a67af0211f9","slug":"stopped-before-gherao-of-chief-ministers-residence-ambala-news-c-36-1-sknl1003-125112-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से पहले रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से पहले रोका
विज्ञापन
शिक्षा विभाग निदेशक से मिलते कंप्यूटर शिक्षक संघ पदाधिकारी
मुलाना। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आवास का घेराव का ऐलान किया था। कंप्यूटर शिक्षक संघ से बलराम धीमान ने बताया कि प्रशासन ने कंप्यूटर शिक्षकों की आवाज को दबाने का काम किया है।
कंप्यूटर शिक्षकों को पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित हैफेड मैदान में सुबह 10 बजे एकत्रित होना था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करना था, लेकिन प्रशासन की ओर से कंप्यूटर शिक्षकों को रास्ते में ही रोकना दिया। प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर और टोल टैक्स पर रोककर कंप्यूटर शिक्षकों को आगे नहीं बढ़ने दिया। जो शिक्षक पंचकूला पहुंचे उन्हें भी पुलिस द्वारा उठाकर तितर बितर कर दिया। कंप्यूटर शिक्षकों को एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार के तानाशाही रवैया को दिखाता है।
कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की निदेशक शिक्षा विभाग से बैठक कराई गई। बैठक में सामान्य मुद्दे जैसे वेतन का समय पर मिलना, ट्रांसफर संबंधित समस्याएं व स्कूल मुखिया द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों को रिलीव न करने बारे सहमति बनी, जिनके पत्र जल्द जारी होंगे। कंप्यूटर शिक्षकों की मांग थी कि उनके वेतन में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
गर्मी सर्दी की छुट्टियों का वेतन दिया जाए। इन समस्याओं के बारे में मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ बैठक का समय मिला है। शिक्षक संघ से बलराम धीमान ने कहा कि अगर मंगलवार को उनकी बैठक में सहमति बनती है तो अच्छी बात है, अन्यथा जल्द ही रणनीति बनाकर एक बड़ा एलान किया जाएगा। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।