फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Statue of Jesus Christ destroyed in ancient Catholic Church premises, anger in Christian community

प्राचीन कैथोलिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी, ईसाई समुदाय में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Statue of Jesus Christ destroyed in ancient Catholic Church premises, anger in Christian community
लारेंस रोड स्थित प्राचीन कैथोलिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की करीब 70 साल पुरानी मूर्ति तोड़े जाने की घटना से मामला तनावपूर्ण बन चुका है। घटना हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के संज्ञान में आते ही तुरंत एएसपी पूजा डाबला, डीएसपी रामकुमार और संबंधित थाना के प्रभारी नरेश कुमार सहित पुलिस दल बल मौके पर पहुंचा और जांच कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

बहरहाल पुलिस ने चर्च के फादर पतरस मुंडू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के मूर्ति तोड़ने की घटना में शामिल होने का पता चला है। इसके अलावा इनके साथ और कितने लोग थे, इसका सुराग अभी नहीं लगा है। धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह की घटना की ईसाई और दूसरे समुदायों के लोग भी निंदा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रार्थना के लिए पहुंचे थे काफी लोग
हर सप्ताह रविवार को चर्च में विशेष प्रार्थना होती है। घटना के बाद रविवार सुबह श्रद्धालु चर्च पहुंचे। यहां यीशु मसीह की मूर्ति टूटी हुई पाई तो उनमें काफी गुस्सा था। इनमें ज्यादातर छात्र-छात्राएं शामिल थे। इन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और घटना को अंजाम देने वाले को सद्बुद्घि प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर एफआईआर दर्ज
थाना प्रभारी नरेश कुमार के मुताबिक इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद फुटेज को अपने कब्जे में लेकर इस घटना में शामिल दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। लिखित शिकायत के आधार पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मूर्ति तोड़े जाने की लिखित शिकायत के बाद पावती देते थाना प्रभारी नरेश कुमार

मूर्ति तोड़े जाने की लिखित शिकायत के बाद पावती देते थाना प्रभारी नरेश कुमार- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed