फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Station echoes Kilkari, safe delivery of woman in train coach

Ambala News: स्टेशन पर गूंजी किलकारी, ट्रेन के कोच में महिला का सुरक्षित प्रसव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Station echoes Kilkari, safe delivery of woman in train coach
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में नवजात बच्चे के साथ ज्योति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नए साल के पहले ही दिन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर एक सुखद और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। लुधियाना से बिहार जा रही एक गर्भवती महिला को ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई आरपीएफ की टीम ने न केवल मोर्चा संभाला, बल्कि कोच के भीतर ही सुरक्षित प्रसव करवाकर मिसाल पेश की। स्टेशन पर किलकारी गूंजते ही यात्रियों और रेल कर्मियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
चलती ट्रेन में शुरू हुआ दर्द : जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास जिले के सोहड़ा गांव निवासी देवी शंकर अपनी पत्नी ज्योति देवी (26) के साथ गाड़ी संख्या 12358 (दुर्गियाना एक्सप्रेस) के कोच एस-6 में सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

लुधियाना से सासाराम की इस यात्रा के दौरान जैसे ही ट्रेन अंबाला के नजदीक पहुंची, ज्योति को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी, इसकी सूचना तत्काल ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर सुनील गुप्ता को दी गई। सूचना मिलते ही प्लेटफार्म नंबर 2 पर आरपीएफ की टीम तैनात हो गई। एसआई कविता के नेतृत्व में एएसआई संजीव, महिला सिपाही रेनू और पूजा रानी ट्रेन के पहुंचते ही कोच में दाखिल हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने ऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत त्वरित निर्णय लिया और कोच के भीतर ही प्रसव की प्रक्रिया शुरू की। महिला सिपाही की सूझबूझ और मदद से ज्योति ने एक सुंदर स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। इससे पहले उनके पास दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित : प्रसव के तुरंत बाद रेलवे की मेडिकल टीम (डॉ. गीतू व डॉ. उर्मिल) मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण किया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर देखभाल के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल अंबाला भेज दिया। आरपीएफ टीम ने एंबुलेंस बुलाकर पूरे परिवार को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान टीटीई कुलदीप और अन्य स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में नवजात बच्चे के साथ ज्योति। संवाद

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में नवजात बच्चे के साथ ज्योति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed