फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State level sports competition: Three games will be held in Ambala from 8 to 10 October

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता : अंबाला में 8 से 10 अक्तूबर तक होंगे तीन खेल

Wed, 20 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 20 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
State level sports competition: Three games will be held in Ambala from 8 to 10 October
अंबाला सिटी। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाद अब जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता होंगे। जिला स्तर पर जहां यह प्रतियोगिता 25 से 28 अगस्त के बीच में करवाई जाएंगी। इसी तरह राज्य स्तर पर 8 सितंबर से यह खेल शुरू होंगे। यह खेल 10 अक्तूबर तक चलेंगे, इसको लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सभी खेल करवाए जाएंगे। अंबाला जिला में आयुवर्ग-14, 17, 19 लड़के व लड़कियों की जिम्नास्टिक, आयुवर्ग-14, 17 व 19 लड़कों की स्वीमिंग और आयुवर्ग-17 व 19 की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने बताया कि अंबाला में 8 से 10 अक्तूबर तक स्वीमिंग, जिम्नास्टिक और बॉस्केटबॉल खेल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी खंड स्तर के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता होनी है। विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल अनुसार राज्य स्तर पर अक्तूबर माह में खेल करवाए जाएंगे। राज्य स्तर पर 30 खेल प्रतियोगिता होनी हैं। यह खेल प्रतियोगिताएं अलग-अलग जिलों में होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed