फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State level meeting of clerks in Bhiwani on 10th

Ambala News: लिपिकाें की राज्यस्तरीय बैठक 10 को भिवानी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
State level meeting of clerks in Bhiwani on 10th
अंबाला। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के लिपिक पिछले साल से वेतन बढ़ोतरी को लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की और से अभी तक उनका वेतन नहीं बढ़ाया। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा अंबाला के जिला प्रधान सुमित ने बताया कि कर्मचारी शनिवार 10 फरवरी को भिवानी में हाेने वाली राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ताया कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के प्रयासों से लिपिक कर्मचारियों की मुख्य मांग 35400 और वेतन विसंगतियों से संबंधित गठित कार्य समीक्षा कमेटी द्वारा समीक्षा रिपोर्ट कमेटी के चेयरमैन के साथ हुई। इस बैठक के दौरान पता चला है कि रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपी जा चुकी है लेकिन सरकार द्वारा अभी तक समीक्षा रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 अगस्त 2023 को सरकार से हुए समझौते अनुसार हड़ताली कर्मचारियों के 42 दिन के हड़ताल के समय में से 7 दिन के अर्जित अवकाश काटने के बाद बचे बाकी के समय को ड्यूटी समय माना जाना था। लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नही लिया है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक बैठक का समय नही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा एक बार फिर सरकार से मांग करती है कि लिपिकीय कर्मचारियों की भलाई के लिए हड़ताल के समय को ड्यूटी समय माना जाए और समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट जारी कर सम्मानजनक वेतनमान 01 जनवरी 2016 से लागू करने किया जाए। यदि सरकार समय रहते समीक्षा रिपोर्ट जारी कर वेतनमान नही बढ़ाती है तो लिपिकीय वर्ग फिर से अपना आंदोलन शुरू करेगा। जिसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed