फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Start the process of mapping for the renovation of Cantonment Station

Ambala News: छावनी स्टेशन का नवनिर्माण के लिए नक्शे की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Start the process of mapping for the renovation of Cantonment Station
रेलवे स्टेशन का दौरा करते सलाहकार व अंबाला मंडल के अ​धिकारी। संवाद
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण के लिए नक्शे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से नियुक्त किए सलाहकार ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया है। इस दौरान अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलाहकार ने पहले रेलवे परिसर का मुआयना किया। इसके बाद यूटीएस काउंटर पर लगी लंबी लाइनें, प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर सात तक बने ओवरब्रिज को देखा। वहीं नई रेलवे लाइन नंबर 8 व 9 के विस्तार को लेकर भी मंत्रणा हुई। मौजूदा प्लेटफार्मों के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के आसपास खाली जगह का भी मुआयना किया गया ताकि रेलवे स्टेशन का अंदरूनी और बाहरी स्वरूप आकर्षक नजर आए जोकि यात्री सुविधा के हिसाब से भी उचित हो।
विज्ञापन

स्टेशन पर लगेंगे 500 करोड़
कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण को लेकर पहले भी कई बार योजनाएं बन चुकी हैं जोकि आजतक सिरे नहीं चढ़ पाई। इससे पहले भी स्टेशन के निर्माण को लेकर फ्रांस की टीम ने अंबाला में कई दिन डेरा डाला। वहीं चंडीगढ़ की आर्किटेक्ट टीम ने भी अपने स्तर पर स्टेशन का नक्शा तैयार किया। बावजूद इसके स्टेशन का निर्माण शुरु नहीं हो पाया। एक बार स्टेशन के नक्शे और नवनिर्माण को लेकर कार्रवाई आरंभ हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्टेशन के निर्माण पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि स्टेशन के नक्शे को लेकर आरएलडीए पहले भी दो बार कार्रवाई कर चुकी है। इसे एक बार रेल मंत्री तो दूसरी बार मंडल रेल प्रबंधक ने खामियों के चलते नकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे का प्रमुख स्टेशन
उत्तर रेलवे अंबाला रेल मंडल का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सबसे पुराना और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है जोकि यूपी, बिहार, मुंबई, राजस्थान, पंजाब, जम्मू, असम, कोलकाता आदि की तरफ जाती हैं। यात्रियों की रोजाना के हिसाब से संख्या भी 50 हजार से अधिक है।

वर्जन
आरएलडीए द्वारा नियुक्त किए गए सलाहकार ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया है। उनसे कुछ बिंदुओं पर चर्चा भी की गई है। उन्हें स्टेशन परिसर सहित प्लेटफार्म दिखाए हैं, जिससे कि यात्री सुविधा को देखते हुए नक्शे का निर्माण किया जा सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed