फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Staff not found for de-addiction centre

Ambala News: नशा मुक्ति केंद्र के लिए नहीं मिला स्टाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Staff not found for de-addiction centre
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बनने का रास्ता अभी साफ नहीं हो पाया है। विभाग की ओर से एम्स की टीम को खाता भी भेजा गया है। 70 लाख रुपये का बजट भी मंजूर हो गया है लेकिन अभी तक विभाग को केंद्र चलाने के लिए स्टाफ नहीं मिला है। केंद्र को चलाने के लिए चिकित्सकों सहित 20 कर्मचारियों की आवश्यकता है। ये कर्मचारी एम्स की ओर से ही मिलने थे।
विज्ञापन

अब ऐसे में अगर केंद्र बनकर तैयार भी हो जाए तो उसे चलाने के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। बीते वर्ष एम्स की टीम ने सिटी नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए टीबी वार्ड को चुना था। लेकिन इसके बाद इसमें बदलाव किया गया। देरी के चलते अब शुरू में यह केंद्र 10 बिस्तर का बनाया जाएगा। बाद में इसे 16 बिस्तर तक बढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था। अब चुनावों के बाद ही नशा मुक्ति केंद्र की गाड़ी पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हजारों रुपये लेते हैं निजी केंद्र
जिले में कुल पंजीकृत केंद्रों की संख्या 15 है। इन केंद्रों में परिजनों से मरीज को भर्ती करने के लिए हजारों रुपए वसूले जाते हैं लेकिन केंद्रों को कई बार नियमों की अवहेलना करने पर नोटिस जारी हाे चुके हैं। ऐसे में अगर सरकारी केंद्र बनेगा तो लोगों आर्थिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जगह भी नहीं चुनी केंद्र बनाने के लिए ओपीडी का कमरा तो अस्पताल में बना हुआ है। यहां पर रोजाना करीब 100 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं लेकिन केंद्र बनाने के लिए अस्पताल में अभी तक जगह तय नहीं हुई है।

केंद्र खोलने के लिए एम्स ने खाता खोलने के निर्देश दिए थे। जिसे खोल दिया है। अभी तक केंद्र को चलाने के लिए कर्मचारी भी नहीं मिले है। इसलिए केंद्र का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। विभाग निदेशालय की निर्देशों पर ही कार्रवाई कर रहा है।
डॉ़ राकेश सहल, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed