फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sri Sathya Sai National Cricket League final on 13th

Ambala News: श्री सत्य साई नेशनल क्रिकेट लीग के फाइनल 13 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sri Sathya Sai National Cricket League final on 13th
अंबाला। श्री सत्य साई नेशनल क्रिकेट लीग का फाइनल मैच चंडीगढ़ में 13 अप्रैल को अंबाला व सोनीपत के बीच होगा। यह मैच चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल सेक्टर-8 में होगा। इसके लिए अंबाला से टीम रवाना होगी। दरअसल, इस लीग का सेमिफाइनल 11 मार्च को अंबाला के डीआरएम कार्यालय में 10 मार्च को हुआ था। इस मुकाबले में अंबाला ने नाॅर्थ चंडीगढ़ को 34 रनों से हराया था।
विज्ञापन

श्री सत्य साई नेशनल क्रिकेट लीग का आयोजन पूरे भारत वर्ष में किया जा रहा है। इस लीग की विशेषता यह है कि यह विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है जिसमें कि पूरे देश से 850 से अधिक टीमों के लगभग 11500 युवाओं ने भाग लिया है।
विज्ञापन

देश के हर राज्य के श्री सत्य साई सेवा संगठनों द्वारा यह मैच आयोजित किए जा रहे हैं। इस लीग की एक विशेषता यह भी है कि इसमें भाग लेने वाले सभी युवाओं का संस्था द्वारा चलाए जा रहे किसी एक सेवा कार्य से जुड़ना अनिवार्य है, जिससे कि युवाओं में समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना को प्रकट करके स्वयं में अच्छे परिवर्तन से विश्व के परिवर्तन का प्रयास करें। यह जानकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष व क्रिकेट चेयरमैन डॉ. आरबी खर्ब एवं संगठन के प्रांतीय सेवा संयोजक व क्रिकेट प्रभारी प्रभात गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed