फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sports tournament begins, exciting matches of skipping rope and boxing

Ambala News: स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आगाज, स्किपिंग रोप और बॉक्सिंग के रोमांचक मुकाबले

Sat, 04 Oct 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sports tournament begins, exciting matches of skipping rope and boxing
सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में ​खिलाड़ी जोरआजमाइश करते हुए । स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जोनल स्तरीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट- 2025 का शनिवार को पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आगाज हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता रविवार तक चलेगी, जिसमें हरियाणा राज्य के डीएवी स्कूलों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। टूर्नामेंट के पहले दिन, खिलाड़ियों ने स्किपिंग रोप और बॉक्सिंग जैसे खेलों में अपना हुनर दिखाया। इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के आयु वर्ग 14, 17, और 19 के मुकाबले हुए। इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी आगे नेशनल लेवल पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल सिटी के प्रिंसिपल एवं असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर डॉ. विकास कोहली ने की। उन्होंने कहा कि गेम्स बच्चों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी हैं। यह वर्तमान समय में तनाव मुक्त रहने और अपने हुनर को दिखाने का एक बेहतरीन मंच है। इस अवसर पर प्रिंसिपल जयदेव शर्मा, प्रिंसिपल नीरू अरोड़ा, जसबीर और जगतार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन



स्किपिंग रोप के परिणाम

वर्ग
आयु वर्ग
विजेता स्कूल
लड़के -17
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला
लड़के -19
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, फ़रीदाबाद
लड़के -14
डीएवी पब्लिक स्कूल, हिसार
लड़कियां -17
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला
लड़कियां -19
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद
लड़कियां -14
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद


बॉक्सिंग टूर्नामेंट (लड़की अंडर-17)
42 किलोग्राम भार
टोहाना डीएवी की मानवी - पहला
बल्लभगढ़ की सृष्टि - दूसरा
फतेहाबाद की हिमांशी व रोहतक की दीक्षा ने संयुक्त रूप से - तीसरा

42-44 किलोग्राम भार
भिवानी की सोनिका - पहला
कुरुक्षेत्र की पायल रानी - दूसरा
----
44-46 किलोग्राम भार
हिसार की अंजलि - पहला

46-48 किलोग्राम भार
रोहतक की तनीषा - पहला
रोहतक की उजस्विता - दूसरा
हिसार की निशा - तीसरा

48-50 किलोग्राम भार
रोहतक की कृतिका - पहला
हिसार की ननिष्का - दूसरा
जींद की गरिमा - तीसरा

50-52 किलोग्राम भार
अंबाला सिटी से माहिनी राव - पहला
रोहतक से शिक्षा - दूसरा
कैथल से जानवी - तीसरा

52-54 किलोग्राम भार
रोहतक की प्रिंसी - पहला
फतेहाबाद की सिमोन - दूसरा
पानीपत की अंशु - तीसरा

54-57 किलोग्राम भार
कैथल की दिशा - पहला
रोहतक की सानवी - दूसरा

57-60 किलोग्राम भार
फरीदाबाद की तानवी - पहला
फतेहाबाद की जैसमीन कौर - दूसरा
रोहतक की राधिका - तीसरा

60-63 किलोग्राम भार
पानीपत की जैसमीन - पहला
अंबाला सिटी पुलिस डीएवी की हरनूर कौर - दूसरा
फरीदाबाद डीएवी सेक्टर-14 की दीक्षा लाम्बा - तीसरा

66-70 किलोग्राम भार
कैथल की रिधिमा - पहला
फरीदाबाद के सेक्टर-30 स्कूल की मनीषा - दूसरा
सोनीपत की जैनसी व पानीपत की भूमिका ने संयुक्त रूप से - तीसरा

70 से 75 किलोग्राम
रोहतक की सूर्यांशी - पहला

75 से 80 किलोग्राम
जींद की अदीति - पहला

सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में खिलाड़ी जोरआजमाइश करते हुए । स्कूल

सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में खिलाड़ी जोरआजमाइश करते हुए । स्कूल

सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में खिलाड़ी जोरआजमाइश करते हुए । स्कूल

सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में खिलाड़ी जोरआजमाइश करते हुए । स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed