फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sports Maha Kumbh: Swimming and cricket teams sweated it out for selection

खेल महाकुंभ : चयन में स्वीमिंग और क्रिकेट टीम ने बहाया पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sports Maha Kumbh: Swimming and cricket teams sweated it out for selection
अंबाला छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में स्वीमिंग के ट्रायल देते हुए ​खिलाड़ी: संवाद
अंबाला। खेल महाकुंभ-2024 ओपन कैटेगरी (पुरुष और महिला) के लिए दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ट्रायल हुए। खेल विभाग की तरफ से क्रिकेट और स्वीमिंग खेलों के ट्रायल से अंबाला की टीम में खिलाड़ियों का चयन हुुआ।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ट्रायल दोपहर तक चले। टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह था। यहीं कारण था कि दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी पहुंचे और कड़ा मुकाबले के जीतते हुए टीम में जगह बनाई। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में स्वीमिंग तो मोहड़ा के पास मैदान में क्रिकेट के मुकाबले हुए। स्वीमिंग के कोच राम ने बताया कि खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रिकेट के ट्रायल हैंडबॉल कोच रमन ने लिए। टीमों का चयन कर लिया गया है लेकिन अभी लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। सभी खिलाड़ियों का चयन करने के बाद जिला खेल अधिकारी के पास जाएंगे, उसके बाद खिलाड़ी अंबाला टीम का हिस्सा बनकर खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और बेहतरीन प्रदर्शन कर अंबाला का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में इन गेम्स के हुए ट्रायल

खेल विभाग की ओर से महाकुंभ-2024 ओपन कैटेगरी (पुरुष और महिला) की टीमों के लिए दो दिन ट्रायल निर्धारित किए थे।
आरचरी (तीरंदाजी) के ट्रायल कोच रूपाली, एथलेटिक्स से तेजवीर सिंह, बैडमिंटन के लिए पूर्णिमा, बॉक्सिंग के संजय, बास्केटबाल के लिए सतीश, साइक्लिंग के रितु रानी, फेंसिंग के विकास, फुटबाॅल के विश्वजीत, जिम्नास्टिक के सतपाल और परमजीत, हॉकी के जितेंद्र और अमनदीप, जुडाे के अशोक, कबड्डी के रविन्द्र, लॉन टेनिस के सुखचैन सिंह, शूटिंग के दीपक सैनी, टेबल टेनिस के लिए सुखचैन सिंह, रेसलिंग के मान सिंह, वेटलिफ्टिंग के मधु तेपला, वाॅलीबाॅल के संजीव कुमार, हैंडबाल के कुसुम और ताइक्वांडो के जगदीप सिंह ने लिए।

अंबाला छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में स्वीमिंग के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी: संवाद

अंबाला छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में स्वीमिंग के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed