फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   spokesperson in Delhi Crime Branch custody

अफीम तस्करी के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की हिरसात में हजपा प्रवक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
spokesperson in Delhi Crime Branch custody
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा एवं वर्तमान में उनकी हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता को दिल्ली चाणक्यपुरी से क्राइम ब्रांच टीम ने अपनी हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को अंबाला पहुंची और राजकुमार को अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच ने करीब चार दिन पहले राकेश नाम के आरोपी को अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैं अंबाला में राजकुमार गुप्ता को भी अफीम की सप्लाई करता हूं। जब आरोपी राकेश की कॉल डिटेल दिल्ली पुलिस ने खंगाली तो उसमें भी राजकुमार गुप्ता से बातचीत की पुष्टि हुई। इसी आधार पर दिल्ली चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच से सब इंस्पेक्टर संजय गुप्ता अंबाला अपनी टीम के साथ पहुंचे। यहां आने के बाद वह पांच नंबर चौकी में पहुंचे और रोजनामचे में अपनी रपट दर्ज करवाई। रपट में बताया गया है कि क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएफ के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ है और उसकी पूछताछ में राजकुमार गुप्ता का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

हवलदार सुरेश के साथ अंबाला पुलिस गई थी साथ
रपट लिखवाने के बाद सुरक्षा के लिहाजा से चौकी नंबर-5 से हवलदार सुरेश के साथ कुछ पुलिस कर्मी दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के साथ अनाज मंडी में पहुंचे। यहां अनाज मंडी एक्सटेंशन में राजकुमार गुप्ता की पेस्टिसाइड की दुकान है। यहीं से टीम ने राजकुमार गुप्ता को अपनी हिरासत में लिया और उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच से सब इंस्पेक्टर संजय आए थे। रपट लिखवाने के बाद हमने सुरक्षा के लिए उनके साथ हवलदार सुरेश को भेज दिया था। राजकुमार गुप्ता को दिल्ली पुलिस एनडीपीएस के एक मामले में अपने साथ ले गई है।
- सुल्तान सिंह, पांच नंबर चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed