{"_id":"6645cba88e4c4b8e95020ccd","slug":"speeding-container-hits-a-car-in-ambala-drags-it-far-death-of-driver-constable-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा; चालक हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा; चालक हवलदार की मौत
Thu, 16 May 2024 02:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 16 May 2024 02:32 PM IST
सार
अंबाला में तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक शहजादपुर थाने में हवलदार था। कंटेनर ने टक्कर के बाद गाड़ी को काफी दूर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के शहजादपुर बनोदी शुगर मील के निकट तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर हवलदार बलविंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद कंटेनर कार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। गंभीर रूप से घायल होने पर बलविंद्र को नजदीकी अस्पताल में ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शहजादपुर थाने में हवलदार था।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर गांव निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह टाइल बनाने की फैक्टरी में काम करता है। 15 मई को वह अपनी रिश्तेदारी धनाना गांव से वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह महाराणा प्रताप चौक शहजादपुर पहुंचा तो उसकी मुलाकात फतेहपुर निवासी चाचा बलविंद्र सिंह से हुई थी। जो हरियाणा पुलिस में है व शहजादपुर थाने में हवलदार है। बातचीत होने के बाद चाचा ड्यूटी के संबंध में नारायणगढ़ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह भी उनके पीछे-पीछे जा रहा था। जैसे ही चाचा शहजादपुर बनोदी शुगर मील के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी व गाड़ी को काफी दूर तक घसीटता ले गया। गंभीर रूप से घायल होने पर चाचा को शहजादपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा बलविंद्र को मृत घोषित कर दिया। कंटेनर चालक ने अपना नाम महेंद्रगढ़ के बदोपुर गांव निवासी अनिल कुमार बताया था।