फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Speed of trains stopped due to fog, 12 trains arrived late by hours

Ambala News: कोहरे के चलते ट्रेनों की थमी रफ्तार, 12 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Speed of trains stopped due to fog, 12 trains arrived late by hours
लक्ष्मी कुमार। - फोटो : Ambala
अंबाला। कोहरे का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रेलवे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रोजाना ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी करीब 12 ट्रेनें एक घंटे से लेकर आठ घंटे तक देरी से पहुंची। अर्चना सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से आठ घंटे, उधमपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच बजकर 30 मिनट और हिमगिरी एक्सप्रेस छह घंटे, कटिहार से अमृतसर तक चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस चार बजकर 30 मिनट और मालवा सुपरफास्ट 6 घंटे व दादर एक्सप्रेस चार घंटे और अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे और सर्वोदय सुपरफास्ट ढाई घंटे और सद्भावना सुपरफास्ट तीन घंटे और सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। श्री गंगानगर-ऋषिकेश डेढ़ घंटा और एएसआर नंगलडैम एक्सप्रेस 30 मिनट और पठानकोट सुपरफास्ट 30 मिनट देरी से रही। हालांकि कुछ ट्रेनें अभी तक नहीं पहुंची थी। ऐसे में घंटों स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मी कुमार ने बताया कि वह बिहार के जिला कटिहार का निवासी है और उसे आम्रपाली ट्रेन से अपने घर जाना है लेकिन एक घंटे से वह छावनी के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

रूपेश कुमार ने बताया कि वह गांव बेलवा बिहार का निवासी है और वह जीरकपुर से आया है। उसे और उसके साथियों को छावनी के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नहीं आने पर काफी समय से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने बताया कि वह यूपी के जिला बाराबंकी का निवासी है और उसे नंगलडैम जाना है लेकिन अभी तक उसकी ट्रेन नहीं आई है।
सुशील कुमार ने बताया कि वह बकरापुर यूपी का निवासी है और वह अपने घर से बेगमपुरा ट्रेन से वह अंबाला छावनी आया है। उसकी ट्रेन को सुबह तीन बजे पहुंचना था लेकिन अभी 11 बजे पहुंची है उसकी ट्रेन जोकि 5 घंटे लेट है।

अंबाला में कोहरे के कारण लेट चल रही ट्रेन।

अंबाला में कोहरे के कारण लेट चल रही ट्रेन।- फोटो : Ambala

सुशील।

सुशील।- फोटो : Ambala

प्रदीप

प्रदीप- फोटो : Ambala

रूपेश कुमार।

रूपेश कुमार।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed