फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains will run for Darbhanga-Amritsar, Jaynagar-Anand Vihar Terminal, Naded-Panipat

दरभंगा-अमृतसर, जयनगर- आनंद विहार टर्मिनल, नादेड़-पानीपत के लिए चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run for Darbhanga-Amritsar, Jaynagar-Anand Vihar Terminal, Naded-Panipat
अंबाला। रेलवे की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे द्वारा दरभंगा-अमृतसर, जयनगर- आनंद विहार टर्मिनल, नादेड़-पानीपत तथा सूबेदारगंज-ऊधमपुर के लिए स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 05211/05212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी के (दो फेरे) लगेंगे।
विज्ञापन

दरभंगा-अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी 6 नवंबर 2022 को दरभंगा से सायं 05 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 1:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05212 अमृतसर- दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी 8 नवंबर 2022 को अमृतसर से सायं 7.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 2.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे लहेरिया सराय, समस्तीपुर, कर्पूरीग्राम, ढोली, मुजफ्फरपुर जंक्शन, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली जंक्शन, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज जंक्शन, हरीनगर, बाघा, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, मैकलगंज, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद जंक्शन, लक्सर जंक्शन, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, राजपुरा जंक्शन, सरहिंद जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, फिल्लौर जंक्शन, फगवाड़ा, जालंधर सिटी तथा ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन

जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल का लगेगा एक फेरा
जबकि 05503 जयनगर- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी (एक फेरा) 6 नवंबर को जयनगर से सायं 7.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सायं 05 बजकर 30 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, सीतापुर सिटी, मुरादाबाद, और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा 07441 नादेड़-पानीपत स्पेशल रेलगाड़ी 15 और 22 नंवबर 2022 को नादेड़ से सुबह 8.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सायं 5 बजे पानीपत पहुंचेगी। वापसी दिशा में 07442 पानीपत-नादेड़ स्पेशल 16 नवंबर तथा 23 नंवबर को पानीपत से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 4.15 बजे नादेड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल रेलगाड़ी का वापसी में अंबाला स्टेशन पर होगा ठहराव
04141 सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल रेलगाड़ी 14 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सूबेदारगंज से सांय 4.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04142 ऊधमपुर-सूबेदारगंज से 15 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को ऊधमपुर से सांय 03.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.55 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ , बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरपुर जंक्शन, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी तथा पठानकोट छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed