फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains will run between Amritsar, Chharta and New Delhi-Katra

Ambala News: अमृतसर, छहरटा और नई दिल्ली-कटरा के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Amritsar, Chharta and New Delhi-Katra
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आरक्षित त्योहारी विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें अमृतसर-छपरा, छहरटा-मुजफ्फरपुर और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन अक्तूबर और नवंबर महीने के दौरान किया जाएगा।
इससे बिहार, उत्तर प्रदेश और जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों को पुष्टि टिकट और राहत मिल सकेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है। छठ और दिवाली पर बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अमृतसर से छपरा के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 04638 अमृतसर जंक्शन से 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04637 छपरा जंक्शन से 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इन ट्रेनों में स्लीपर और सामान्य डिब्बे जोड़े जाएंगे। अमृतसर से यह ट्रेन शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:45 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से ट्रेन रात 10:15 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन देर रात 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छहरटा-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन
पंजाब से उत्तर प्रदेश और बिहार के मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी एक विशेष ट्रेन का प्रावधान किया गया है। ट्रेन संख्या 04640 छहरटा से 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04639 मुजफ्फरपुर से 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य डिब्बे लगाए जाएंगे। छहरटा से यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे चलकर दोपहर 1:10 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर से ट्रेन शाम 4 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:30 बजे छहरटा पहुंचेगी।

नई दिल्ली-कटरा विशेष ट्रेन
वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए दिल्ली से कटरा के लिए भी विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04485 नई दिल्ली से 14 अक्तूबर से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04486 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 15 अक्तूबर को चलेगी। इस ट्रेन में एसी और स्लीपर डिब्बे लगाए जाएंगे। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर तड़के 3 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। कटरा से ट्रेन सुबह 10 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रा की विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली एप या वेबसाइट पर जाएं। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed