फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special importance of charity like worship, chanting and penance on Falgun Purnima

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूजा, जप और तप की तरह दान का विशेष महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Special importance of charity like worship, chanting and penance on Falgun Purnima
अंबाला। छावनी के एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर ट्रस्ट में फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तों ने पूजा व हवन किया। पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि श्री गणेश पूजन, कलश पूजन के बाद विशेष मंत्रों से लक्ष्मी और श्री विष्णु भगवान की पूजा व वैदिक मंत्र से हवन किया गया। हवन के बाद पूर्णाहुति, परिक्रमा, आरती, प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें श्री शिव कुटीर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंडल और मंदिर आने वाले भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूजा, हवन करने से पितृ दोष दूर होता है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। दांपत्य जीवन को किसी की नजर लग गई हो तो पति-पत्नी दोनों चंद्रमा के दर्शन करके गाय के दूध में थोड़ा शहद मिलाकर अर्घ्य दें। आपकी कुंडली में चंद्र दोष है और उसके कारण मिल रहे अशुभ फल से परेशान हैं तो आपको फाल्गुन पूर्णिमा को चंद्रमा की विशेष पूजा करनी चाहिए। विनोद अग्रवाल, संदीप अरोड़ा, जगदीश गुलाटी, प्रदीप अग्रवाल, रामेश्वर बंसल, साक्षी चेतना कमलेश सभरवाल, आदर्श गगनेजा, मीनू गोयल, प्रिया चोपड़ा यह सभी विशेष रुप से सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed