फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special health checkup will be done in urban areas

Ambala News: शहरी क्षेत्रों में होगी विशेष स्वास्थ्य जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Special health checkup will be done in urban areas
अंबाला सिटी। एनसीडी विभाग की ओर से जागरूकता अभियान पखवाड़े के तहत अब शहरी क्षेत्रों में भी मरीजों की जांच के लिए विशेष जांच शिविर लगाए जांएगे। ये शिविर 20 सितंबर तक जारी रहेंगे। इन शिविरों में शहरी क्षेत्र के 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की जांच होगी।
विज्ञापन

इसमें बीपी, शुगर, दिल और कैंसर की जांच भी शामिल है। जांच के बाद जिन मरीजों में लक्षण मिलेंगे उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भेजा जाएगा। पखवाड़े में 15 दिनों तक 40 शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ़ नीलम कुशवाह ने बताया कि जीवन शैली से जुड़ी बीमारियाें की अगर समय पर जांच हो तो समय रहते उन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में होती देरी

एनसीडी विभाग के आंकड़ों अनुसार जिला अंबाला में बीपी के 34 हजार 500, शुगर के 17 हजार 300 मरीज हैं। इसके साथ कैंसर के भी लगभग 350 मरीज पंजीकृत है। डॉ विशाल ने बताया कि जिन लोगों को सांस संबंधी परेशानी होती है। उन्हें समय रहते अपनी जांच करवानी चाहिए। लेकिन लोग भ्रम में रहते हैं और समय पर जांच नहीं करवाते। जब बीमारी पनपने लगती है, तब तक काफी देर हो जाती है। इसलिए समय पर जांच करवाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंसर के लिए होगी विशेष जांच



शिविर में कैंसर के लिए भी विशेष जांच होगी। अगर किसी भी मरीज में हल्के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में अग्रिम जांच के लिए भेजा जाएगा। जहां पर मरीज की बायपैप, बॉयोप्सी जांच की जाएंगी।


स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर विशेष जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में शहरी क्षेत्रों के 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए विभाग ने विशेष टीमें भी बनाई हैं।

नीलम कुश्वाह, नोडल अधिकारी एनसीडी, स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed