फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special camps will be organised today and tomorrow at the ward level in the city.

Ambala News: शहर में वार्ड स्तर पर आज व कल लगेंगे विशेष शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organised today and tomorrow at the ward level in the city.
अंबाला सिटी। नगर निगम अंबाला शहर में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाएगा। निगम के सभी 20 वार्डों में 14 और 15 मार्च को विशेष एरिया सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का मौके पर भौतिक सत्यापन करना है। यह कदम योजनाओं में पारदर्शिता लाने और पात्र लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

ये बैठकें दोनों दिन सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने इसके लिए वार्ड अनुसार स्थान निर्धारित किए हैं। वार्ड नं. 1 के लिए दीन नगर गोगा माढ़ी, वार्ड नं. 8 के लिए नगर निगम कार्यालय और वार्ड नं. 12 के लिए सेक्टर-7 सामुदायिक केंद्र को केंद्र बनाया गया है। निगम प्रशासन ने सभी लाभार्थियों और वार्डवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचें। इसका पूरा विवरण और स्थान सूची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed