{"_id":"63debee1c31d7f51380e5cb2","slug":"sp-s-report-95-percent-complaints-are-settled-ambala-news-knl1349649148-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसपी की रिपोर्ट 95 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निपटान, गृहमंत्री ने खूफिया टीम लगाकर निकाली हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसपी की रिपोर्ट 95 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निपटान, गृहमंत्री ने खूफिया टीम लगाकर निकाली हकीकत
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : Ambala
फोटो-16
क्रॉसर
खुफिया टीम की ड्यूटी लगा जानी हकीकत
शिकायतें एसपी से डीएसपी को की गई मार्क
नंबर गेम
95 फीसद शिकायतों को निपटा दिखाया रिपोर्ट में
05 फीसद शिकायतों को पेंडिंग दिखा रही रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला।
शिकायतों के समाधान के लिए सूबे के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का रवैया सख्त हो गया है। दरअसल गृहमंत्री के दरबार में हजारों शिकायतें आती हैं। इनमें अधिकतर शिकायतों को संबंधित विभागों में भेज दिया जाता है। इसके बावजूद सामने आता है कि इन शिकायतों का हल नहीं होता।
गृहमंत्री ने प्रदेशभर के एसपी से एक रिपोर्ट तलब की। इसमें भेजी शिकायतों पर हुई कार्रवाई पूछी गई है। इस पर जिलों के एसपी ने रिपोर्ट देकर अवगत कराया कि 95 फीसद से अधिक मामले निपट गए केवल पांच फीसद ही शेष हैं।
गृहमंत्री विज ने जब खुफिया तंत्र से रिपोर्ट ली तो पता लगा कि कई जिलों में तो एसपी ने डीएसीपी को शिकायत मार्क कर दी और लिख दिया कि निपटान हो गया। जबकि ऐसे मामलों में अंतिम हल नहीं हुआ। ऐसे में गृहमंत्री ने उन जिलों के एसपी को दोबारा पत्र लिखकर अंतिम निपटान वाले मामलों की अब जानकारी तलब कर ली है।
विज्ञापन
इससे पता लगेगा कि कितने मामले गृहमंत्री की ओर से भेजने के बाद भी लंबित रहे।
एलोपैथी और आयुर्वेद मिलकर काम करें
एमबीबीएस में आयुर्वेद को जोड़ने की घोषणा मंत्री ने की थी। इस संबंध में आईएमए के कहना है कि इससे असमंजस होगा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसकी संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक कमेटी बनी है। इसमें सभी पक्षों से बात करने के बाद ही पाठ्यक्रम में आयुर्वेद को शामिल किया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय समिति की अनुमति भी ली जाएगी। अभी प्रोसेस शुरू हुआ है। झगड़ा न करके मिलजुल कर उपचार करना चाहिए। बड़े-बड़े लोग आयुर्वेद दवा लेते हैं।
झूठी शिकायतों पर होगी सख्ती
गृहमंत्री ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार में साफ कर दिया कि अगर किसी ने झूठी शिकायत की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कुछ मामलों में झूठी शिकायतें भी मिली हैं। इसके लिए जनता दरबार के बाहर चेतावनी बोर्ड लगेगा।
सब कुछ निपटाकर होश में आए तो क्या आए
राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग की है। इस पर गृहमंत्री विज ने कहा कि सब उनका भी करा धरा है। कश्मीर में यह हालात कांग्रेस ने पैदा क्यों होने दिए। आतंकवाद को कांग्रेस ने ही जन्म दिया तब सरकार ने कुछ नहीं किया।