फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Soon the gift of eight dispensaries will be found, the place is being searched

जल्द मिलेगी आठ डिस्पेंसरी की सौगात, तलाशी जा रही जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Soon the gift of eight dispensaries will be found, the place is being searched
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिला लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। कैंसर अस्पताल के बाद जल्द ही जिले में आठ नई डिस्पेंसरी खुलेंगी। इसका गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एलान किया है। उन्होंने कहा कि छावनी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकारी व निजी अस्पतालों के दायरे के तहत हब बनता जा रहा है। हर क्षेत्र के लोगों को अपने घरों के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। अंबाला-जगाधरी मार्ग पर स्थापित गार्डियन निजी अस्पताल में रोबोटिक नी रिसरफेसिंग मशीन का उद्घाटन करने के उपरांत उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर डॉ. कर्ण सोबती, डॉ. बीके चोपड़ा, डॉ. रोहित डांग, डॉ. नितिश जैन व अन्य ने उनका स्वागत किया। विज ने कहा कि आठ नई डिस्पेंसरी खोलने के लिए जगह तलाशी जा रही है, ताकि एरिया के मुताबिक इन्हें खोला जा सके और लोगों को घर के नजदीक इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नेशनल कम्युनिकेबल डिजीज की लैब भी अंबाला में बनने जा रही है, जो केंद्रीय लैब होगी। जल्द ही होम्योपैथिक कॉलेज इलाके में बनेगा। विज ने कहा कि पिछले दिनों ही नागरिक अस्पताल छावनी में अटल कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया था। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 2000 की ओपीडी होती है। यहां कैथ लैब, डायलिसिस सेंटर, एमआरआई, सीटी स्कैन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

तीन से चार सप्ताह में चलने लगेगा मरीज
अस्पताल के संचालक डॉ. कर्ण सोबती ने नई मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले इलाज में काफी समय लगता था, लेकिन मशीन के माध्यम से इलाज करा मरीज तीन से चार सप्ताह में सही तरीके से चल पाएगा। पहले साइज देने में मरीज को दिक्कत झेलनी पड़ती थी लेकिन अब रोबोटिक मशीन से यह काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed