{"_id":"696945717196d3c949072135","slug":"some-people-are-making-misleading-statements-to-tarnish-the-image-of-the-country-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-156467-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की छवि खराब करने को कुछ लोग भ्रामक बयान दे रहे : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की छवि खराब करने को कुछ लोग भ्रामक बयान दे रहे : विज
Fri, 16 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी में सदर बाजार चौक पर मीडिया के सवालों का जवाब देते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को सरकार की विदेश नीति पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भारत की विदेश नीति अभूतपूर्व रूप से सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 27 से अधिक देशों द्वारा उनके सर्वाेच्च राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जाना इस बात का प्रमाण है कि आज भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर है। उ
न्होंने आरोप लगाया कि देश की सकारात्मक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रवक्ता लगातार भ्रामक बयान देते रहते हैं। इस प्रकार के बयान न केवल देशहित के विरुद्ध हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को कमजोर करने का प्रयास भी करते हैं। अनिल विज ने कहा कि उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर दृष्टि डालनी चाहिए।