फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Some brothers worship Laddu Gopal as their son

Ambala News: भाई तो कोई बेटा मान करती हैं लड्डू गोपाल की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
Some brothers worship Laddu Gopal as their son
कृष्णा वंती
अंबाला सिटी। भक्त के वश में है भगवान, भक्त बिना यह कुछ भी नहीं है, भक्त ही है इसकी जान...भजन की यह चंद लाइनें घर-घर विराजे लड्डू गोपाल जी व श्रद्धालुओं के बीच अटूट प्रेम और आस्था को दर्शाती है। जिलाभर के सैकड़ों ऐसी महिलाएं है जो कई वर्षों से लड्डू गोपाल जी की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन

बेटा तो कोई अपना भाई समझकर कर शृंगार करता है। इतना ही नहीं अपने बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही मानती हैं। तीनों समय के भोजन का भोग, घर में अकेला न छोड़ अपने संग घुमाने ले जाना, नए-नए वस्त्रों से शृंगार करते हैं। हर साल केक काटकर जन्मदिन भी मनाते हैं और आसपास के लोगों व रिश्तेदारों को बुलाते हैं। गर्मी में कूलर व पंखे तो सर्दियों में रजाई में सुलाया जाता है।
विज्ञापन

फोटो: 19
छह वर्ष से करती हैं राधा-कृष्ण की पूजा
शालीमार कॉलोनी निवासी रचिता ने बताया कि छह वर्ष पहले राधा-कृष्ण के स्वरूप को घर लेकर आई थी। तब से अब तक वह उनकी पूजा करती है। घर में जो भी खाना बनाता है राधा-कृष्ण के लिए बिना प्याज और लहसून के बनाया जाता है। किसी भी समय घर पर अकेला नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 18
बेटे की तरह दिया है कन्नू नाम
नीरज राणा ने बताया कि चार वर्ष पहले वह लड्डू गोपाल जी को अपने बेटे के रूप में लेकर आई थी। उन्हाेंने अपने बेटे नन्नू की तरह ही लड्डू गोपाल को कन्नू नाम भी दिया है। इतना ही नहीं मायके से जब उनके बच्चों के साथ- साथ लड्डू गोपाल के लिए भी कपड़े आते हैं। जब भी वे अपने पूरे परिवार के साथ कहीं जाती है तो लड्डू गोपाल जी को भी साथ लेकर जाती है। बेटे की तरह वह लड्डू गोपाल से बात भी करती है।
फोटो: 20
गर्मी में लगाया छोटा कूलर
शिवानी ने बताया कि बीते 12 वर्ष से वह लड्डू गोपाल की पूजा कर रही है। मंदिर में लडडू गोपाल के लिए अलग से कूलर की भी व्यवस्था की है।अपनी शादी की सालगिरह पर ही लडडू गोपाल का जन्मदिवस मनाती है।
फोटो: 17
केक काटकर मनाती है जन्मदिन
ज्योति भाटिया ने बताया कि पांच वर्ष से पहले वह लड्डू गोपाल को घर में लेकर आई थी। उनके बेटे के जन्मदिन पर ही वे लड्डू गोपाल का जन्मदिन मनाती है। जिस पर वे लड्डू गोपाल को घर में बना केक का भी भोग लगाती है। प्रत्येक जन्मदिन पर बेटे की तरह ही लड्डू गोपाल के लिए भी नए वस्त्र लेकर आती है।

फोटो: 16
दुख-सुख के साथी हैं लड्डू गोपाल
75 वर्षीय कृष्णा वंती ने बताया कि वह 32 वर्षों से लड्डू गोपाल जी की पूजा करती है। जो भी दुख-सुख होता है तो वो उनसे सांझा करती है। उनके आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। पूरा परिवार एकजुट होकर उनकी सेवा करता है। हर माह नए-नए वस्त्रों से लेकर शृंगार आता है।

कृष्णा वंती

कृष्णा वंती

कृष्णा वंती

कृष्णा वंती

कृष्णा वंती

कृष्णा वंती

कृष्णा वंती

कृष्णा वंती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed