फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   solved santitary inspector department

चौकी में भारी हंगामे के बीच सुलझा सेनेटरी इंस्पेटरों का विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
solved santitary inspector department
नगर निगम के दो सेनेटरी इंस्पेक्टरों के बीच शनिवार रात को छिड़ा ड्रामा रविवार दिन भर भी जारी रहा। देर शाम मॉडल टाउन चौकी में दोनों पक्षों में समझौते के बाद विवाद खत्म हुआ। जिसके बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार नाइट ड्यूटी पर थे। दूसरे सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त के सहायक शिव कुमार का गोवर्धन नगर स्थित किसी अन्य के साथ विवाद चल रहा था। इस बीच दोनों सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त, शिव कुमार के बीच फूल कुमार व राकेश कुमार के साथ तीखी नोक झोंक ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर घायल कर दिया। इस बीच घायल अवस्था में शिव कुमार को शहर के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रविवार भी दिन भर नगर निगम के कर्मचारियों का हाई वोल्टेज ड्रामा मॉडल चौकी में जारी रहा। शाम तक दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टरों के मामले पर समझौते के बाद विराम लग गया। जबकि शिव कुमार पर गोवर्धन नगर में हुई मारपीट के अन्य मामले को सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। जिसको देखते हुए सोमवार को गोवर्धन नगर वासियों को चौकी में आने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed