{"_id":"65b97caf60e815761805b3fd","slug":"social-welfare-department-office-closed-trouble-ambala-news-c-36-1-sknl1003-117593-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समाज कल्याण विभाग का कार्यालय बंद, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समाज कल्याण विभाग का कार्यालय बंद, परेशानी
विज्ञापन
छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित जिला समाज कल्याण सब कार्यालय पर लगा ताला। संवाद
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी अंबाला के उप कार्यालय के बंद होने के कारण बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कार्यालय पर ताला लगा होने पर इधर उधर पूछताछ कर लौट रहे हैं।
मंगलवार को भी इस कार्यालय के बाहर ताला लटका हुआ दिखा। यहां मौजूद लोगों का कहना था कि वह दो से तीन बाद चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उन्हें यह कार्यालय बंद ही मिलता है। नन्हेड़ा निवासी बिमला ने बताया कि उसने अपनी पेंशन से संबंधी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। नगर परिषद से उसे बताया गया कि एसडीएम कार्यालय में जिला समाज कल्याण कार्यालय में पता करने जाना है वह भी तीन चार बार चक्कर लगा चुकी है। लेकिन उसे भी कोई नहीं मिला।
तीन बार लगा चुकी है चक्कर
छावनी के कालीबाड़ी चौक निवासी निर्मल ने बताया कि उसकी उम्र 62 वर्ष है। करीब एक महीना पहले उसे जिला समाज कल्याण कार्यालय से फोन आया कि वह अपने दस्तावेज लेकर कार्यालय में आए। इसके बाद से वह तीन से चार बार अपने दस्तावेज लेकर कार्यालय में आ चुकी है, लेकिन हर बार उसे यहां पर ताला लगा मिलता है।
विज्ञापन
दो बार लगा चुका है कार्यालय के चक्कर
सेक्टर 34 निवासी केदार ने बताया कि उसकी उम्र 62 साल है। पैंशन लगवाने के लिए वह नगर परिषद और सीएससी सेंटर पर चक्कर लगा चुका है। इसके बाद उसे बताया गया कि उसे जिला समाज कल्याण कार्यालय में पता करने के लिए जाना होगा। वह दो बार इस कार्यालय के चक्कर लगा चुका है लेकिन उसे यहां पर कोई नहीं मिला।
वर्जन
विकसित भारत संकल्प यात्रा में कर्मचारियों की डयूटी लगी होने व कर्मचारी को पेंशन के लिए डोर टू डोर भी जाना पड़ता है। इसके चलते कभी कभी कर्मचारी कार्यालय में नहीं होते हैं।
सुरजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अंबाला।