{"_id":"6812821210f9ae6b150ab0ee","slug":"sncu-ward-will-soon-get-a-medical-officer-there-will-be-no-problem-ambala-news-c-36-1-sknl1017-141890-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसएनसीयू वार्ड को जल्द मिलेगा मेडिकल ऑफिसर, नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसएनसीयू वार्ड को जल्द मिलेगा मेडिकल ऑफिसर, नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट यानी एसएनसीयू में जल्द ही नए मेडिकल ऑफिसर की तैनाती होगी। लंबे समय से बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण इस यूनिट में यह डिमांड चल रही थी।
कई बार परिजन भी बाल रोग विशेषज्ञ के इंतजार में कई समय तक परेशान होते रहते हैं। ऐसे में मेडिकल ऑफिसर की तैनाती होने के बाद यूनिट में नवजात की देखरेख का जिम्मा एमओ के कंधे पर होगा। बता दें कि पहले एसएनसीयू यूनिट का इंतजार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर व डॉ. गुरमीत को दिया गया हुआ था।
ऐसे में उनके पास ओपीडी के अलावा वार्ड और एसएनसीयू का जिम्मा था। अब डॉ. गुरमीत का ट्रांसफर होने के बाद यह परेशानी बढ़ गई थी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
यमुनानगर तक के आते हैं बच्चे
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में अंबाला के अलावा आसपास के शहर यमुनानगर, कुरुक्षेत्र से ही मरीज आ रहे हैं। इस कारण एसएनसीयू में भी उपचार के लिए आने वाले नवजात की संख्या बढ़ गई है। जबकि इन नवजात के लिए डॉक्टर की दिनभर जरूरत पड़ती रहती है। इसके अलावा अस्पताल में ही विगत माह से ही 10 साल तक के बच्चे को दाखिल करने की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। इसमें बच्चे को वार्ड में दाखिल कर उपचार दिया जाता है। इस वार्ड में 10 बेड भी लगे हुए है।
वर्जन
नवजात शिशु की देखभाल यूनिट के लिए जल्द ही मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति की जा रही है, जिससे कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशान न झेलनी पड़े।
डॉ. राकेश सहल, सीएमओ, अंबाला