फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Snble no fever, number of patients exceeded two hundred

संभला नहीं बुखार, मरीजों की संख्या दो सौ पार

Sun, 25 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sun, 25 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर उपाय किए जा रहे हैं लेकिन इस पर फिलहाल नियंत्रण होता नहीं दिख रहा है। अंबाला में डेंगू बुखार विकराल रूप लेता जा रहा है। ये बुखार सेहत महकमे के अफसरों से संभल नहीं रहा है और लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अंबाला में शनिवार को मरीजों की संख्या दो सौ से पार हो गई है। शनिवार को ही 17 मरीजों को और डेंगू की पुष्टि हो गई, जबकि शुक्रवार को मरीजों की संख्या 197 थी।

विज्ञापन


इसी को लेकर जहां जिले में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है, वहीं मरीजों के साथ-साथ सेहत महकमे के अफसर भी टेंशन में हैं। प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिकों से लेकर जिले के सरकारी अस्पतालों में बुखार ग्रस्त ये मरीज दाखिल है। इस वक्त जिले के सरकारी अस्पतालों की स्थिति देखें तो करीबन साढ़े सात सौ मरीज बुखार ग्रस्त सामने आ चुके हैं, जिनमें से फिलहाल 214 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि बाकी मरीज मलेरिया व सामान्य बुखार से ग्रस्त पाए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिकों में संदिग्ध बुखार से चार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। कइयों को तो मोहाली, पंचकूला व चंडीगढ़ अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है तो कइयों को सरकारी अस्पतालों में। उधर, अस्पतालों में जो सेहत महकमे ने डेंगू के जो स्पेशल वार्ड बनाए थे, वो भी फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद चारपाई लेकर पहुंच रहे तीमारदार
लोग खुद अपने मरीज के लिए चारपाइयां लेकर पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए सेहत महकमे के अफसरों से भी ये मरीज नहीं संभल पा रहे हैं। मरीजों को वार्ड में इलाज तक के लिए जगह नहीं मिल रही है। बुखार से ग्रस्त इन मरीजों में महिलाओं, युवकों, बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक शामिल हैं।

शनिवार को इन मरीजों को हुआ डेंगू पॉजिटिव
सौरभ लखनौर साहिब, प्रीतम सिंह वार्ड नंबर ग्यारह नारायणगढ़, गुरमेल गांव जटवाड़, सावित्री न्यू अंबेडकर कालोनी पक्की सराय अंबाला कैंट, राजकुमार दलीपगढ़, मंजू कैथ माजरी अंबाला सिटी, राजेंद्र रणजीत नगर अंबाला कैंट, चरण कौर वार्ड नंबर 12 नारायणगढ़, संदीप जैन सदर बाजार अंबाला कैंट, वंदना प्रीत नगर अंबाला सिटी, कमल रेलवे रोड अंबाला सिटी, लवीश वर्मा सपाटू रोड अंबाला सिटी, साक्षी काजीवाड़ा अंबाला सिटी, विवेक रामनगर अंबाला सिटी, सरोज बाला प्रीत नगर कालोनी जंडली, रवि कुमार पक्की सराय अंबाला कैंट, राजेश कुमार चैन मडी कच्चा बाजार अंबाला कैंट, संदीप कुमार लालकुर्ती अंबाला कैंट को डेंगू पॉजिटिव आया है।

धरे रहे गए जागरूकता अभियान
डेंगू बुखार से अंबाला को निजात दिलवाने के लिए सेहत महकमे ने कई तरह से जागरूकता अभियान चलाए। पंपलेट्स बंटवाए, फॉगिंग अभियान चलाया, गोष्ठियों, नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया। लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपने घरों के आसपास व घरों में पानी का जमावड़ा न होने दें। लेकिन सेहत महकमे के ये तमाम इंतजाम धरे के धरे रह गए। सेहत महकमा समझ नहीं पा रहा है कि आखिरकार जिले में डेंगू को किस तरह से काबू किया जाए।

लोग बोले, पहले कॉलोनियों से तो निकलवाओ पानी
उधर, लोग अंबाला में बढ़ रहे डेंगू के मामले में जिम्मेवार अंबाला प्रशासन को ठहरा रहे हैं। राजदीप सिंह सिद्धू, पार्षद दलजीत भाटिया, दर्शना मेहता, सोनिया रानी, पवन अग्रवाल डिंपी के अनुसार कॉलोनियों में अभी तक बरसाती पानी जमा हुआ है और एमसीए की ओर से इन कालोनियों में अभी तक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करवाई गई। इसी वजह से मच्छरों की फौज पनप रही है और लोगों को बुखार हो रहा है। उधर, सुमन रानी, उर्मिला देवी, मोना व मीनाक्षी कहती है कि उनकी कालोनियों के खाली प्लाटों में भी काफी ज्यादा बरसाती पानी आज भी खड़ा है। शिकायत करके वे लोग थक चुके हैं, अब चुपचाप बैठे हैं। मच्छरों के साथ-साथ वे लोग अन्य पानी वाली जहरीले कीड़ों से भी परेशान है। क्योंकि आए दिन ये जहरीले कीट उनके घरों में घुस जाते हैं।

वर्जन
अंबाला में डेंगू मरीजों की संख्या 214 हो गई है। कुछ दिनों से बुखार ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़ी है। मरीजों का अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। महकमा इस बुखार पर नियंत्रण पाने को पूरी तरह प्रयासरत है। विभिन्न माध्यमों से लोगों से अपने घरों के आसपास पानी जमा न रहने का आह्वान कर रहा है। जहां पानी ज्यादा है और अभी तक निकासी नहीं है, वहां लोग कच्चा तेल, डीजल व कैरोसिन तेल का छिड़काव करें।
-डाक्टर विनोद गुप्ता, चीफ मेडिकल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed