फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Snake bite cases increased during rain, three new cases

Ambala News: बारिश में बढ़े सर्प दंश के मामले, तीन नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Snake bite cases increased during rain, three new cases
अंबाला सिटी। बारिश में सांप के डसने के मामले आ रहे हैं। सिटी नागरिक अस्पताल में ही देखें तो रोजाना एक से दो मामले सामने आ रहे हैं। बीते माह 13 मामले सामने आए थे। इस माह भी चार मामले आ चुके हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि सांप के डसने के बाद अस्पताल में उपचार कराएं।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में आए तीन मामले
पहला मामला
सिटी के सदर थाना में कार्यरत होम गार्ड गौरव ने बताया कि वह वीरवार रात्रि करीब दो बजे अपनी डयूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसे किसी जीव ने पैर पर काट लिया। इसी दौरान सहकर्मी उसे लेकर सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां पर उसे एंटी वेनम का टीका दिया गया। उपचार के बाद गौरव को घर भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
नेपाल से अंबाला धान की रोपाई करने के लिए मटहेड़ी में आए रवि कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह वह धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सिटी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला
बलदेव नगर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह बलदेव नगर में निर्माण स्थल पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिटी नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

यह करें प्राथमिक उपचार
डॉ. संजय ने बताया कि सांप के डसने पर सबसे पहले घबराएं नहीं। जहां पर सांप ने डसा है उस हिस्से से थोड़ा ऊपर पर कोई कपड़ा बांधें। उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे। सिटी नागरिक अस्पताल में सांप डसने पर निशुल्क ही एंटी वेनम टीका लगाया जाता है। निजी अस्पतालों में इसकी कीमत हजारों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed