एसएमओ मिठाइयों के सैंपल लेकर कर सकेंगे कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों की सैंपलिंग में और तेजी आएगी। अभी तक फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारी द्वारा ही सैंपलिंग की जाती रही है, लेकिन अब इस कार्रवाई में एसएमओ भी सैंपलिंग सहित अन्य पावर दिए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसका खाका तैयार किया जा चुका है, जबकि जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है।
एक अधिकारी के पास कई जिले स्वास्थ्य विभाग के तहत काम कर रहे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारी द्वारा जिला भर में सैंपलिंग की जा रही है। लेकिन हालात यह हैं कि एक अधिकारी के पास दो से तीन जिले तक हैं। ऐसे में यह कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। एक से ज्यादा जिलों का प्रभार होने के कारण त्योहारी सीजन सहित अन्य दिनों में सैंपलिंग तो होती है, लेकिन इस में काफी दिक्कतें आती हैं। यही कारण है कि त्योहारी दिनों में यह परेशानी काफी बढ़ जाती है।
कसा आएगा शिकंजा सरकार द्वारा एसएमओ को फूड सेफ्टी के मामले में कार्रवाई की पावर दिए जाने के बाद दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। हालांकि अब भी कार्रवाई हो रही है, लेकिन इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे ओर तेजी व व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा। ऐसे में मिलावटखोरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा, जिससे आम जनता को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की आशंका से निजात मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग अब जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों के एसएमओ को सैंपलिंग आदि की पावर देने जा रहा है। इसके लिए कागजी कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। -अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री।