फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SMC honoured for improving school in studies and sports

Ambala News: पढ़ाई और खेल में स्कूल को बेहतर बनाने वाली एसएमसी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
SMC honoured for improving school in studies and sports
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से छावनी के एसडी कॉलेज में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण और सम्मेलन में राजकीय स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) को 11 श्रेणी में सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा पहुंची।
विज्ञापन

उनके पहुंचने पर एसडीएम सितेंद्र सिवाच, सीटीएम विश्वजीत, शिक्षा अधिकारियों ने फूल देकर स्वागत किया। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनदीप राणा भी पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने स्वागत करने आई लड़कियों को तिलक लगाया और उसके बाद लड़कियों ने शिक्षा मंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके उपरांत शिक्षामंत्री ने सर्वप्रथम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी के लिए विभाग अधिकारियों और अध्यापकों की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पढ़ाई, खेल, विकास, परीक्षा परिणाम सहित 11 श्रेणी में स्कूल को बेहतर बनाने वाली स्कूल प्रबंधन समिति और राजकीय स्कूलों के जिला में टॉपर और जेईई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणियों में किया समिति को सम्मानित
राजकीय स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति को 11 श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। 10 वीं में बेस्ट परीक्षा परिणाम में नारायणगढ़ के राजकीय उच्च विद्यालय नन्हेड़ा 79.01 फीसदी, 12 वीं परीक्षा परिणाम में साहा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोकुलगढ़ को 82.80 फीसदी, बुनियादी ढांचा विकास में बराड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होली, सीएसआर प्रोजेक्ट व सीएसआर फंड में अंबाला खंड टू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बब्याल, निशुल्क परिवहन सुविधा में अंबाला खंड टू के पंजोखरा साहिब, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने में अंबाला खंड टू के राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेयरी फार्म 32 फीसदी, स्पोर्ट्स गतिविधियों में शहजादपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जटवाड़, को-करिकुलम गतिविधि में अंबाला खंड वन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन, साइंस फेयर में अंबाला टू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसी बाजार, बाल रंग कला उत्सव में अंबाला टू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर सरसहेड़ी, निपुण में साहा खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला समलहेड़ी को बेस्ट एसएमसी के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर निदेशालय से आए अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा, डायट प्रधानाचार्य रेनु अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इन बच्चों को किया सम्मानित
10वीं कक्षा में राजकीय स्कूलों के टॉपर
नाम स्कूल प्राप्त अंक
रिषभ राजकीय स्कूल भूरेवाला 494
खुशी राजकीय स्कूल बीहटा 483
----------
12वीं कक्षा में राजकीय स्कूलों के टॉपर
कला संकाय
नाम स्कूल प्राप्त अंक
राजविंद्र कौर राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन अंबाला सिटी 485
मयंक राजकीय स्कूल पसियाला 454
------
काॅमर्स
प्रियांशी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन 484
राज राजकीय स्कूल घेल कलां 468
----
मेडिकल
योगेश राजकीय स्कूल प्रेम नगर अंबाला शहर 472
सुकृति राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल 468
----
नॉन मेडिकल
हार्दिक अग्रवाल राजकीय मॉडल संस्कृति समलेहड़ी 485
गौरी राजकीय स्कूल प्रेम नगर 476
--------
जेईई परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी
नाम स्कूल रैंक
अरुण राजकीय स्कूल कंजाला 623
मधुर शर्मा राजकीय मॉडल संस्कृति शहजादपुर 2188
हार्दिक अग्रवाल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी 93
आर्यन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी 4425
दिव्या पीएम श्री राजकीय स्कूल उगाला 1017
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed