फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six trains including Shatabdi will be affected tomorrow

Ambala News: शताब्दी सहित छह ट्रेनें कल रहेंगी प्रभावित

Fri, 09 Feb 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 09 Feb 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Six trains including Shatabdi will be affected tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला कैंट-कालका रेल खंड पर चंडी मंदिर-कालका के बीच प्री कास्ट आरसीसी बॉक्स को पुश करने के लिए प्रोटेक्शन प्लेट व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा। इस कार्य के लिए उक्त रेल खंड पर 10 फरवरी को ब्लॉक लिया जाएगा। इससे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली दो ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द और चार को बीच रास्ते रद्द कर पुन: संचालित किया जाएगा।
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि उक्त ब्लॉक के कारण शताब्दी सहित छह ट्रेनें प्रभावित रहेंगे। इसमें ट्रेन नंबर 04570/04569 कालका-अंबाला कैंट-कालका स्पेशल 10 फरवरी को पूर्ण तौर पर रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14795 भिवानी-कालका एक्सप्रेस 10 फरवरी को चंडीगढ़ में रद्द रहेगी यानी ट्रेन चंडीगढ़ से कालका के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस भी 10 फरवरी को चंडीगढ़ तक ही संचालित होगी। ये शताब्दी चंडीगढ़-कालका के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 14796 कालका-भिवानी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 10 फरवरी को चंडीगढ़ से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed