फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six new corona infected were found, eight defeated

कोरोना के छह नए संक्रमित मिले, आठ ने दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Six new corona infected were found, eight defeated
अंबाला सिटी। कोरोना के रविवार को छह नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, आठ मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इससे सक्रिय मामलों में कमी आई है। दूसरी ओर, शहर के अस्पताल में डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बच्चों की ओपीडी प्रभावित हो सकती है। बता दें कि सिविल अस्पताल में बच्चों की जांच के लिए एकमात्र विशेषज्ञ है। ऐसे में स्थिति गड़बड़ाने वाली है। वहीं, अस्पताल प्रशासन डॉक्टर का इंतजाम करने में जुटा है, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले चार दिनों में नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है इसलिए लोग लापरवाही न बरतें। नए संक्रमित मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 40 हजार 958 हो गई है। अभी तक 40 हजार 336 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 80 है, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सिटी, कैंट, चौड़मस्तपुर, मुलाना से एक-एक व शहजादपुर से दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनमें कोरोना के लक्षण थे, जांच करवाने पर सभी पॉजिटिव आए हैं। वहीं, टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। अभी तक कुल 21 लाख 54 हजार 142 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इनमें 10 लाख 62 हजार 351 लोगों को पहली तो 10 लाख 34 हजार 868 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लग चुकी हैं। सीएमओ कुलदीप सिंह ने कहा कि उनकी ओर से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed