फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six missing cases registered from different areas

अलग-अलग क्षेत्रों से गुमशुदगी के छह मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Six missing cases registered from different areas
अंबाला। अलग-अलग क्षेत्रों में गुमशुदगी के छह मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 28 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार, 22 मई को उसकी 22 वर्षीय पुत्री बिना सूचित किए घर से चली गई है। वह अब तक वापस नहीं आई। रिश्तेदारी में पूछताछ करने पर भी उसके बारे कोई जानकारी हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में थाना बलदेव नगर में शिकायतकर्ता बलकार सिंह निवासी फ्रैंडस कॉलोनी मॉडल टाउन शहर ने बताया कि 24 मार्च को उसका 24 वर्षीय बेटा हैप्पी घर से चला गया है और अब तक वापस नहीं आया। तीसरे मामले के अनुसार, थाना महेश नगर में शिकायतकर्ता शन्नी ने 28 मई को शिकायत दर्ज करवाई। उसमें बतायसा कि 27 मई को उसकी 28 वर्षीय पत्नी बिना किसी को सूचित किए घर से चली गई है। रिश्तेदारी में पूछताछ करने पर भी उसके बारे कोई जानकारी हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन

चौथे मामले में थाना पड़ाव में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने बताया कि 25 मई को उसकी 22 वर्षीय पुत्री बिना सूचित किए घर से चली गई है। पांचवें मामले में थाना साहा में शिकायतकर्ता राम चरण ने 28 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। उसमें बताया कि 26 मई को उसकी 21 वर्षीय पुत्री बिना किसी को सूचित किए घर से कहीं चली गई। छठे मामले के अनुसार, थाना सेक्टर-9 शहर में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला नेे बताया कि 27 मई को उसका नौ वर्षीय पुत्र अरमान व जसबीर सिंह का पुत्र मनवीर सिंह उम्र 12 वर्ष बिना किसी को सूचित किए घर से कहीं चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed