फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six members of car theft gang arrested

Ambala News: कार चोरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Six members of car theft gang arrested
अंबाला। अंतरराज्यीय कार चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कुल छह सदस्य को अंबाला पुलिस ने काबू कर लिया। सीआईए-1 की टीम ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अंबाला की पांच और अन्य राज्यों की कुल 15 वारदातें कबूली।
विज्ञापन

इसके अलावा 05 गाड़ियां, एक गाड़ी के पार्टस, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और नगदी बरामद की। एक मामले में जहां पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के लोंगेवाल गांव निवासी रणजीत सिंह और हिसार निवासी बाडोपती गांव निवासी सुमित को काबू किया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता सिटी के सेक्टर-10 निवासी ओम प्रकाश ने 20 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात ने उसके घर से सामने से उसकी कार चोरी कर ली थी। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों पर दर्ज है 10 से 30 मामले

थाना सेक्टर-9 अंबाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने पंजाब के अहमदगढ़ के कुपकलां गांव निवासी नरेश उर्फ कालू व संगरूर के भसौद गांव निवासी लखबीर सिंह उर्फ लक्की और हिसार के बाडोपती गांव निवासी शिव शंकर को 16 सितंबर को काबू किया था। तीन दिन का कोर्ट से रिमांड लिया था। पूछताछ में बतलाया कि आरोपी अमरीक सिंह भी इस वारदात में संलिप्त है। 19 सितंबर को आरोपी पंजाब के निवासी अमरीक सिंह को काबू किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेश व लखबीर सिंह उर्फ लक्की थाना बलदेव नगर में दर्ज दो मामलों में पीओ घोषित है। नरेश के खिलाफ 30, लखबीर के खिलाफ 12 व अमरीक के खिलाफ 10 अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने अंबाला की 5, राजस्थान की 1, हिसार की 1 व पंजाब की 8 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed