{"_id":"6931d999ec69c7127d0cbce9","slug":"six-families-came-to-the-police-station-to-show-documents-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154167-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छह परिवारों ने थाने आकर दिखाए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छह परिवारों ने थाने आकर दिखाए दस्तावेज
Fri, 05 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर थाना पुलिस ने टांगरी नदी की जद में बसी कॉलोनियों में 3 दिसंबर को चेकिंग अभियान चलाया था जिनमें छह संदिग्ध मिले परिवार के लोगों ने अपने दस्तावेज दिखा दिए हैं। वीरवार को परिवार के सदस्य थाने पहुंचे थे और अपने आधार सहित परिवार पहचानपत्र दिखाए। चेकिंग अभियान के दौरान दस्तावेज न दिखा पाने के कारण पुलिस ने उनके नाम व नंबर नोट किए थे। इसके अलावा पुलिस ने जो छह वाहन इम्पाउंड किए थे उनके भी मालिक दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
ऐसे में पुलिस इन वाहनों के चैसी नंबर की जांच करेगी ताकि पता चल सके कि यह चोरी के तो नहीं। उसके बाद ही मालिकाना हक जताने वालों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर उनकी तरफ से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अगर इम्पाउंड किए गए वाहनों के मालिक दस्तावेज नहीं दिखाते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद